{"_id":"5c0f59c1bdec2241563e4a0b","slug":"rishabh-pant-says-ms-dhoni-is-the-hero-of-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'देश के हीरो हैं महेंद्र सिंह धोनी, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'देश के हीरो हैं महेंद्र सिंह धोनी, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा'
Tue, 11 Dec 2018 03:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 11 Dec 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कुल 11 कैच लेकर विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। वह एक टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद युवा पंत ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तारीफ की और उन्हें देश का हीरो करार दिया।
2 of 5
rishabh pant
पंत ने बताया कि धोनी ने उन्हें धैर्य रखने और दबाव की परिस्थिति का सामना करना सिखाया। पता हो कि पंत ने टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया पर पहले टेस्ट में 31 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने विकेटकीपर के रूप में कुल 11 कैच लपके और एबी डीविलियर्स व जैक रसेल के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। इसी के साथ 21 वर्षीय पंत ने ऋद्धिमान साहा के एक टेस्ट में 10 कैच लेने के रिकॉर्ड को तोड़ा।
3 of 5
ms dhoni nets
पंत ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से बातचीत में कहा, 'एमएस धोनी देश के हीरो हैं। मैंने उनसे एक व्यक्ति और क्रिकेटर के रूप में बहुत कुछ सीखा है। जब भी वह मेरे आस-पास होते हैं तो मैं विश्वास से भर जाता हूं। अगर मुझे कोई परेशानी होती है तो उनसे साझा करता हूं और उसका हल लेकर ही लौटता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमएस धोनी और ऋषभ पंत
युवा विकेटकीपर ने आगे कहा, 'धोनी ने मुझे दबाव की स्थिति में धैर्य रखना सिखाया है। आपको शांत और धैर्य रखते हुए अपना 100 प्रतिशत देना चाहिए।' अपने रिकॉर्ड के बारे में बात करते हुए पंत ने कहा, 'मैंने कभी रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचा, लेकिन कैच पकड़कर अपने खाते में जोड़ने में अच्छा लगा। कीर्तिमान होना अच्छा है। मगर मैं इस बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत और एबी डीविलियर्स
बता दें कि टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपने करियर के छठे टेस्ट में वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत ने एक टेस्ट में कुल 11 कैच लपके और इसी के साथ उन्होंने जैक रसेल व एबी डीविलियर्स के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। पंत ऐसा कमाल करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।