भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि आईपीएल में उन्हीं की कप्तानी में खेलने वाले युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने किया है। धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त के दिन अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। माही ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने संन्यास की घोषणा की थी। गायकवाड़ ने बताया, 'धोनी ने उस दिन अपने संन्यास की भनक तक नहीं लगने दी थी। जिस दिन उन्होंने संन्यास की घोषणा की थी, वह एक आम दिन की तरह था। मुझे माही भाई के संन्यास के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उस दिन हम दुबई निकलने वाले थे, इससे ठीक पहले चेन्नई में 10 से 15 खिलाड़ी धोनी के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी।'
खुलासा: 'धोनी ने भनक तक नहीं लगने दी', चेन्नई के इस खिलाड़ी ने बताई रिटायरमेंट वाले दिन की सच्चाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन