{"_id":"5c169cf8bdec225a294d25d3","slug":"sachin-tendulkar-attended-hockey-world-cup-2018-final-at-kalinga-stadium-in-bhubaneshwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हॉकी के मैदान में 'सचिन सचिन' के नारे से गूंज उठा पूरा स्टेडियम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हॉकी के मैदान में 'सचिन सचिन' के नारे से गूंज उठा पूरा स्टेडियम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
sachin tendulkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच रविवार को खेले गए हाकी विश्व कप 2018 के फाइनल मैच देखने आए टीम इंडिया के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के मैदान पर एंट्री होते ही पूरा स्टेडियम 'सचिन सचिन' के नारे से गूंज उठा।
2 of 4
sachin tendulkar
नीदरलैंड और बेल्जियम के बीच फाइनल मैच देखने आए तेंदुलकर मैच शुरू होने से लगभग आधा घंटा पहले वीवीआईपी गैलरी में नजर आए तो उनकी तस्वीरें लेने की दर्शकों में होड़ लग गई इसके बाद मैच के हाफटाइम के दौरान जब वह मैदान पर उतरे तो कलिंगा स्टेडियम मानों वानखेड़े स्टेडियम में तब्दील हो गया और चारों तरफ 'सचिन सचिन' का शोर सुनाई देने लगा ।
3 of 4
sachin tendulkar
तेंदुलकर ने इस मौके पर कहा भारत में हाकी विश्व कप के सफल आयोजन की सराहना की और भारत के नहीं होने के बावजूद पूरी तादाद में स्टेडियम में पहुंचे दर्शकों को धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'इस तरह के टूर्नामेंट का भारत में होना और इतना सफल रहना काफी अच्छा है । इससे खेलों को बढावा मिलेगा। मुझे यहां का माहौल देखकर बहुत अच्छा लग रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sachin tendulkar
मास्टर ब्लास्टर ने कहा, 'मैने भारत और नीदरलैंड का क्वार्टर फाइनल मैच देखा। भारत की टीम युवा है, लेकिन उसने अच्छी चुनौती दी। मुझे यकीन है कि आने वाले समय में हम पदक जरूर जीतेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।