{"_id":"5adec0bc4f1c1b76098b618e","slug":"sachin-tendulkar-smashed-fabulous-hundred-on-his-birthday-against-australia-in-1998","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy B'Day: 20 साल पहले जब सचिन ने अपने स्टाइल में मनाया बर्थडे, शेन वॉर्न को सताने लगे थे सपने","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Happy B'Day: 20 साल पहले जब सचिन ने अपने स्टाइल में मनाया बर्थडे, शेन वॉर्न को सताने लगे थे सपने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन ने एक बार कहा था कि सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे क्रिकेटर हैं, जिन्हें ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम हमेशा याद रखेगी। इस बयान के दो दिन बाद यानी 24 अप्रैल 1998 को अपने जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने वो धमाल मचाया जो क्रिकेट के इतिहास में दर्ज होकर रह गया।
2 of 5
सचिन
- फोटो : SELF
दरअसल 1998 में इसी तारीख को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोका कोला कप का फाइनल मैच खेला था। इस मैच में सचिन ने 131 गेंदों पर ताबड़तोड़ 134 रन बना थे, जिसमें 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे। सचिन तेंदुलकर की शानदार पारी की बदौलत मेन इन ब्लू ने फाइनल मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया था।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
इस मैच में स्टीव वॉ के नेतृत्व वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने इंडीया के सामने 9 विकेट गंवाने के बाद निर्धारित 50 ओवरों में 272 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में टीम इंडिया ने 48.3 ओवर्स में सिर्फ चार विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : file
ओपनर बल्लेबाज सौरव गांगुली के आउट होने के बाद सभी को मैच में वापसी की उम्मीद कम ही लग रही थी, लेकिन सचिन ने कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के भरोसे को टूटने नहीं दिया और कंगारू गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस शतकीय पारी में लगाया गया सचिन का हर एक शॉट आज तक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को याद है।
विज्ञापन
5 of 5
सचिन तेंदुलकर
खास तौर पर तत्काल के दिग्गज स्पिन गेंदबाज शेन वॉर्न इसे आज तक नहीं भूल पाए। सचिन की इस पारी के बाद शेन वॉर्न का एक बयान बहुत लोकप्रिय हुआ था, जिसमें उन्होंने कहा था कि सचिन तेंदुलकर उनके सपनों में आकर छक्के लगाने लगे हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।