{"_id":"62da5c6b273c6a3bf225a925","slug":"sara-tendulkar-and-arjun-tendulkar-recreating-the-iconic-munna-bhai-circuit-pose-photos-viral-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Tendulkar and Arjun: लंदन में सर्किट बनीं सारा तेंदुलकर, अर्जुन को बनाया मुन्ना भाई, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sara Tendulkar and Arjun: लंदन में सर्किट बनीं सारा तेंदुलकर, अर्जुन को बनाया मुन्ना भाई, देखें तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 03:56 PM IST
सार
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर ने लंदन में खूब मस्ती की है। दोनों ने साथ में खाना खाया और खूब मस्ती की। इस दौरान सारा सर्किट बनी हुई थीं तो अर्जुन मुन्ना भाई की तरह कपड़े पहनकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन और बेटी सारा लंदन में खूब मस्ती कर रहे हैं। दोनों साथ में खाना खाने पहुंचे और इसकी तस्वीरें भी शेयर कीं। सारा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं, जबकि अर्जुन आईपीएल के दौरान काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि, अब तक अर्जुन अपना पहला आईपीएल मैच नहीं खेल पाए हैं। फिलहाल दोनों भाई-बहन साथ में घूम रहे हैं और मस्ती कर रहे हैं। हाल ही में सारा ने लंदन की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें अर्जुन भी दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में सारा सर्किट तो अर्जुन मुन्ना भाई के गेटअप में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
2 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा तेंदुलकर लगातार घूमती रहती और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करती हैं। उनके फैंस को उनकी तस्वीरें काफी पसंद आती हैं। सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इसी वजह से उनके फॉलोअर्स भी काफी ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
सारा तेंदलुकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लंदन घूम रही सारा ने अपने कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें उनके भाई अर्जुन और उनकी दोस्त भी दिखाई दे रही हैं। सारा की तस्वीरें और वीडियो देखकर लग रहा है कि लंदन में घूम रही हैं।
4 of 10
सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा ने कुछ दिन पहले ही थाइलैंड से अपनी एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वो किसी बीच पर नजर आ रही थीं और छुट्टियों का मजा ले रही थीं। अब वो लंदन में हैं। हालांकि, लंदन में सारा का घर भी है।
विज्ञापन
5 of 10
सारा तेंदुलकर ने इस लुक में थाईलैड से फोटो शेयर की थी।
- फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा अपने लुक्स में बदलाव करती रहती हैं। थाईलैंड में उन्होंने अपने बालों के साथ प्रयोग किया था और अलग लुक में नजर आई थीं। उनके बालों को देखकर ऐसा लग रहा था कि उन्होंने ड्रेड्स बनवाए हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।