सब्सक्राइब करें

President Poll: किस राज्य में मुर्मू जीतीं और कहां सिन्हा? कहां हुई क्रॉस वोटिंग, जानें सबकुछ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Fri, 22 Jul 2022 03:46 PM IST
सार

यूं तो शुरू से आंकड़े मुर्मू के पक्ष में थे, लेकिन यशवंत सिन्हा इस तरह से हारेंगे यह किसी ने नहीं सोचा था। यहां तक की तीन राज्यों से यशवंत सिन्हा को एक भी वोट नहीं मिले। छह राज्य ऐसे हैं, जहां से सिन्हा को 10 से भी कम वोट मिले।

विज्ञापन
President Election Result: Murmu and Sinha state wise President election result cross voting
राष्ट्रपति चुनाव। - फोटो : अमर उजाला
द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति चुन ली गईं हैं। गुरुवार को आए नतीजों में मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंदी यशवंत सिन्हा को भारी अंतर से मात दे दी। यूं तो शुरू से आंकड़े मुर्मू के पक्ष में थे, लेकिन यशवंत सिन्हा इस तरह से हारेंगे यह किसी ने नहीं सोचा था। यहां तक की तीन राज्यों से यशवंत सिन्हा को एक भी वोट नहीं मिले। छह राज्य ऐसे हैं, जहां से सिन्हा को 10 से भी कम वोट मिले। वह भी तब जब इनमें से कई राज्यों में विपक्ष की सरकार है। 


ऐसे में हम आपको बताएंगे कि किस राज्य से किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले? इसके सियासी मायने क्या हैं? आइए जानते हैं...
 
Trending Videos
President Election Result: Murmu and Sinha state wise President election result cross voting
मुर्मू की जीत कितने बड़े अंतर से। - फोटो : अमर उजाला।
पहले जानिए चुनाव में क्या-क्या हुआ? 
राष्ट्रपति चुनाव में कुल 4,754 सांसदों और विधायकों ने वोट किया। इनके वोट की वैल्यू 10 लाख 72 हजार 377 है। इनमें से 2,824 सदस्यों ने द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट किया। इस तरह से मुर्मू को कुल छह लाख 76 हजार 803 वैल्यू के वोट मिल गए। जीत के लिए 5.43 लाख वैल्यू के वोट की जरूरत होती है। मतलब मुर्मू ने जीत के लिए जरूरी मतों से करीब 1.34 लाख वैल्यू के अधिक वोट हासिल कर लिए। 

वहीं, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा मतगणना के पहले ही दौर से ही बहुत पिछड़ गए। पहले दौर में मुर्मू को मिले वोट की वैल्यू 3.78 लाख थी। जबकि, सिन्हा 1.45 लाख पर टिके थे। तीसरे दौर में मुर्मू ने निर्णायक बढ़त बना ली। चौथे दौर में सिन्हा ने वापसी जरूरी की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Election Result: Murmu and Sinha state wise President election result cross voting
द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा - फोटो : Amar ujala
किस राज्य से किसे कितने वोट मिले? 
राज्य  कुल वोट पड़े द्रौपदी मुर्मू यशवंत सिन्हा
आंध्र प्रदेश   173 173 00
अरुणाचल प्रदेश 59   55 04
असम 124 104 20
बिहार 241 133     106
छत्तीसगढ़   90 21 69
गोवा 40 28 12
गुजरात 178 121 57
हरियाणा 89 59 30
हिमाचल प्रदेश 68 45 22
झारखंड 80 70 09
कर्नाटक 224 150 70
केरल 140 01 139
मध्य प्रदेश 230       146 79
महाराष्ट्र 283 181   91
मणिपुर   60 54 06
मेघालय 46 47 08
मिजोरम 40 29 11
 नगालैंड 59 59 00
ओडिशा 146 137 09
पंजाब 114 08 101
राजस्थान 198 75 123
सिक्किम 32 32 00
तमिलनाडु 234 75 158
तेलंगाना 117 03 113
त्रिपुरा 59  41 18
उत्तराखंड   67 51 15
उत्तर प्रदेश   401 287 111
पश्चिम बंगाल    291 71 216
दिल्ली 68 8     56
पुडुचेरी 30 20 09
संसद   763   540  208
कुल   4754  2824 1877
                                                                      
 (नोट : मध्य प्रदेश  और पंजाब के पांच-पांच वोट निरस्त कर दिए गए। इसके अलावा कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली के चार-चार, उत्तर प्रदेश के तीन, बिहार के दो, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, मेघालय,तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और पुडुचेरी के एक-एक वोट निरस्त हुआ।)
                                                            
                                                                         
                                                                         
                                                                   
                                                                   
 
President Election Result: Murmu and Sinha state wise President election result cross voting
Presidential Elections 2022: यशवंत सिन्हा और द्रौपदी मुर्मू - फोटो : Amar Ujala
गृह राज्य से भी ज्यादा वोट नहीं हासिल कर पाए सिन्हा
यशवंत सिन्हा बिहार के रहने वाले हैं। इसके बावजूद उन्हें बिहार से ज्यादा वोट नहीं मिल पाया। सिन्हा को बिहार से केवल 106 वोट मिले, जबकि मुर्मू के पक्ष में 133 वोट पड़े। वहीं, द्रौपदी मुर्मू ओडिशा की रहने वाली हैं। यहां से उन्हें 137 वोट मिले, जबकि सिन्हा को नौ वोट मिले। 
 
विज्ञापन
President Election Result: Murmu and Sinha state wise President election result cross voting
द्रोपदी मुर्मू-यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
मुर्मू के समर्थन में खूब हुई क्रॉस वोटिंग
मुर्मू की जीत तो तय थी। लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के विधायकों और सांसदों ने क्रॉस वोटिंग करके इस जीत के अंतर को और बढ़ा दिया। सबसे ज्यादा क्रॉस वोटिंग असम में हुई। 126 सदस्यीय इस विधानसभा में एनडीए विधायकों की संख्या 82 है, जबकि मुर्मू के समर्थन में 104 वोट पड़े। इसके अलावा मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र में भी जमकर क्रॉस वोटिंग हुई। कुल 10 राज्यों के 110 विधायकों ने क्रॉस वोट डाले, वहीं 17 विपक्षी सांसदों ने भी अपनी पार्टी के आदेश के खिलाफ जाकर मुर्मू के पक्ष में वोट किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed