President Of India: क्या आप जानते हैं भारत के राष्ट्रपति को मिलती है कितनी सैलरी? यहां जानें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हम आपको राष्ट्रपति की सैलरी से लेकर मिलने वाली सुविधाएं और भत्ते के बारे में सबकुछ बताने वाले हैं। तो आइए जानते हैं कि राष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है। साथ ही क्या सुविधाएं और भत्ते मिलते हैं?
कितनी मिलती है राष्ट्रपति को सैलरी?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के राष्ट्रपति को पांच लोगों का सेक्रेटेरियल स्टाफ दिया जाता है। साथ ही 200 अन्य लोग राष्ट्रपति भवन की देखरेख के लिए भी काम करते हैं। इसके अलावा भारत के राष्ट्रपति को एक और खास सुविधा दी जाती है, जिसके तहत उनको और उनके जीवन साथी (पति या पत्नी) को दुनिया में कहीं भी मुफ्त यात्रा करने की सुविधा दी जाती हैं।
इसके अलावा आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत की सरकार हर साल राष्ट्रपति के रहने और उनके स्टाफ के लिए, साथ ही मेहमानों के स्वागत के लिए तकरीबन 2.25 करोड़ रुपये खर्च करती है। अब बात करें राष्ट्रपति की सैलरी के बारे में तो प्रतिमाह राष्ट्रपति को करीब पांच लाख रुपये सैलरी के रूप में मिलती है।