{"_id":"62d933ab7863ca5f54020454","slug":"ind-vs-wi-odi-2022-from-ruturaj-gaikwad-to-shubman-gill-all-eyes-on-these-players","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: शुभमन गिल से लेकर सैमसन और अर्शदीप तक, वनडे सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: शुभमन गिल से लेकर सैमसन और अर्शदीप तक, वनडे सीरीज में इन पांच खिलाड़ियों पर रहेगी सभी की नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 22 Jul 2022 09:05 AM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में बीसीसीआई ने युवा टीम भेजी है। इस सीरीज में भारत के कई युवा खिलाड़ियों के पास अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका रहेगा।
विज्ञापन
1 of 6
ईशान किशन, अर्शदीप सिंह और संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 22 जुलाई से शुरू हो रही है। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने शिखर धवन की अगुआई में युवा टीम भेजी है। भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा से लेकर विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका है। ऋतुराज गायकवाड़ और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर टीम इंडिया में अपना दावा मजबूत कर सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं कि इस सीरीज में किन पांच खिलाड़ियों पर सभी की निगाह रहेगी।
Trending Videos
1. ऋतुराज गायकवाड़
2 of 6
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : BCCI
25 साल के ऋतुराज गायकवाड़ भारत के लिए नौ टी20 मैच खेल चुके हैं। इस सीरीज में अपना पहला वनडे मैच खेलने का मौका मिल सकता है। टी20 में ऋतुराज ने आठ पारियों में 16.88 के औसत से 135 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 16.88 और स्ट्राइक रेट 123.85 का है। आईपीएल में कमाल करने वाले ऋतुराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक सिर्फ एक अर्धशतक लगा पाए हैं। अगर उन्हें वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिलता है तो वो बेहतर शुरुआत करना चाहेंगे।
ऋतुराज भारत के भावी सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं। 2023 विश्व कप के बाद शिखर धवन की उम्र 38 के करीब होगी और वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। इसके बाद वनडे टीम में उनकी जगह के लिए कई दावेदार होंगे। हालांकि, लोकेश राहुल इस रेस में सबसे आगे हैं, लेकिन उनके बैकअप के रूप में भी कई खिलाड़ियों की जरूरत होगी, जो रोहित और राहुल के न रहने पर ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल सकें। ऋतुराज इस सीरीज में बैकअप ओपनर के रूप में अपना दावा मजबूत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. ईशान किशन
3 of 6
ईशान किशन
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने वाले ईशान किशन के पास इस सीरीज में खुद को साबित करने का बेहतरीन मौका है। हालांकि, धवन के जोड़ीदार के रूप में किशन की जगह भी पक्की नहीं है, लेकिन उनका दावा सबसे ज्यादा मजबूत है। 24 साल के किशन ने भारत के लिए तीन वनडे मैचों में 88 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 59 रन है। किशन का औसत 29.33 और स्ट्राइक रेट 107.32 का है। हालांकि, 18 टी20 मैच में वो देश के लिए 532 रन बना चुके हैं। उनका औसत 31.29 और स्ट्राइक रेट 132.67 का है। वो चार अर्धशतक भी लगा चुके हैं और इस सीरीज में वनडे में भी अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे।
3. शुभमन गिल
4 of 6
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
22 साल के शुभमन गिल भारत के लिए तीन वनडे में 16.33 के औसत और 69.01 के स्ट्राइक रेट से 49 रन बनाए हैं। उनका सबसे बेहतरीन स्कोर 33 रन है। इस सीरीज में वो अपना रिकॉर्ड बेहतर करने की कोशिश करेंगे। हालांकि, टेस्ट मैचों में उनका रिकॉर्ड बेहतर है। 11 टेस्ट की 21 पारियों में गिल ने 30.47 के औसत से 579 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर 91 रन का रहा है। गिल भारत के लिए चार अर्धशतक लगा चुके हैं। इस सीरीज में अच्छा खेल दिखाने पर उन्हें आने वाले समय में तीसरे नंबर पर भी मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
4. संजू सैमसन
5 of 6
संजू सैमसन
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की वनडे टीम में ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, किशन को संजू से पहले मौका मिलना तय है, लेकिन मध्यक्रम में मौका मिलने पर संजू भी अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बावजूद संजू को ज्यादा मौके नहीं मिल पाए हैं और इस बार मौका मिलने पर वो दोनों हाथों से इसे लपकना चाहेंगे। भारत के लिए एकमात्र वनडे मैच में संजू ने 46 रन बनाए थे। वहीं 14 टी20 मैच में 19.31 के औसत और 135.68 के स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।