Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Sara Tendulkar with Arjun Tendulkar Sachin Tendulkar daughter changed her look twice in six days Thailand to Mumbai
Mumbai Indians need 117 runs in 43 remaining balls
{"_id":"62c93eaabd5b8a56ac7a36a1","slug":"sara-tendulkar-with-arjun-tendulkar-sachin-tendulkar-daughter-changed-her-look-twice-in-six-days-thailand-to-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sara Tendulkar with Arjun Tendulkar: छह दिन में सारा तेंदुलकर ने दो बार बदला लुक, अर्जुन तेंदुलकर के साथ आईं नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sara Tendulkar with Arjun Tendulkar: छह दिन में सारा तेंदुलकर ने दो बार बदला लुक, अर्जुन तेंदुलकर के साथ आईं नजर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:09 PM IST
सार
सचिन तेंदुलकर की बेटी अब मॉडल भी बन गई हैं। उन्होंने एक बड़े ब्रांड के साथ करार भी किया है। थाईलैंड से आने के बाद सारा मुंबई में अपने घर पर भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ मस्ती कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर थाईलैंड में छुट्टियां मनाकर वापस लौट आई हैं। सारा ने हाल ही में कोह समुई नाम के थाईलैंड के एक छोटे से द्वीप का दौरा किया है, जो अपने समुद्र तटों, नारियल के पेड़ों और घने, पहाड़ी वर्षावन साथ ही लक्जरी रिसॉर्ट और पॉश स्पा के लिए जाना जाता है। उन्होंने वहां से तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं।
Trending Videos
2 of 10
सारा तेंदुलकर ने इस लुक में थाईलैड से फोटो शेयर की थी।
- फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सारा ने छह दिन में दो बार अपना लुक बदला है। थाईलैंड में उन्होंने अपने लुक के साथ प्रयोग किया था। अब एक फिर से उन्होंने लुक में बदलाव किया है। सारा एक ट्रैवलर हैं और हर महीने ट्रिप पर जाती हैं। उन्होंने साल की शुरुआत गोवा से की थी। उसके बाद छुट्टी के लिए जर्मनी गई थीं। अब थाईलैंड से लौटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : Sara Tendulkar Instagram
सचिन तेंदुलकर की बेटी अब मॉडल भी बन गई हैं। उन्होंने एक बड़े ब्रांड के साथ करार भी किया है। थाईलैंड से आने के बाद सारा मुंबई में अपने घर पर भाई अर्जुन तेंदुलकर के साथ मस्ती कर रही हैं। उन्होंने अर्जुन के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की। इस दौरान सारा ने फैंस से पूछा- हम जुड़वे दिख रहे हैं या नहीं। सारा ने लिखा कि भाई-बहन की जोड़ी लंबे समय के बाद फिर से एक हो गई है।
4 of 10
सारा तेंदुलकर और अर्जुन तेंदुलकर
- फोटो : Sara Tendulkar Instagram
अर्जुन अपना आईपीएल डेब्यू करने के बहुत करीब है जो अगले सीजन में हो सकता है। वह दो सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम के साथ हैं, लेकिन अभी तक उन्हें पदार्पण का मौका नहीं मिला है। सितारों से भरी टीम में सचिन तेंदुलकर के सबसे छोटे बच्चे के लिए खेल पाना मुश्किल हो गया है। अर्जुन को इंतजार करना होगा और उम्मीद है कि आईपीएल 2023 में उनका इंतजार खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 10
शुभमन गिल और सारा तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी ओर, सारा मॉडलिंग की दुनिया में तेजी से कदम बढ़ा रही हैं। उनके कई प्रशंसकों को लगता है कि सारा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं, जबकि दोनों में से किसी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जिस चीज ने इस अफवाह को जन्म दिया है, वह दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।