{"_id":"66cadc3727ac0e1359013bd8","slug":"shikhar-dhawan-we-will-miss-your-passion-and-smile-virat-kohli-emotional-post-on-dhawan-s-retirement-2024-08-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli-Shikhar Dhawan: 'शिखर आपके जुनून और मुस्कान की याद आएगी', धवन के संन्यास पर विराट का भावुक पोस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli-Shikhar Dhawan: 'शिखर आपके जुनून और मुस्कान की याद आएगी', धवन के संन्यास पर विराट का भावुक पोस्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:33 PM IST
सार
धवन और कोहली दोनों को मैदान में विपक्षी टीम पर आक्रमण करने के लिए जाना जाता रहा है। 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में धवन और कोहली ने भारत को खिताब हासिल करने में मदद की थी।
विज्ञापन
1 of 6
कोहली और धवन
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने दोस्त और पूर्व साथी खिलाड़ी शिखर धवन के लिए एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा है। कोहली ने रविवार को सोशल मीडिया पर धवन के लिए पोस्ट करते लिखा कि मैदान पर उनके जुनून और मुस्कान की बहुत याद आएगी। धवन ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास ले लिया। कोहली और धवन अपने जूनियर क्रिकेट के दिनों से ही एक साथ खेल रहे हैं और धवन के भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही एक युग का अंत हो गया।
2 of 6
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली ने लिखा, 'शिखर, आपके निडर डेब्यू से लेकर भारत के सबसे भरोसेमंद सलामी बल्लेबाजों में से एक बनने तक, आपने हमें संजोने के लिए अनगिनत यादें दी हैं। खेल के प्रति आपका जुनून, आपकी खेल भावना और आपकी ट्रेडमार्क मुस्कान याद आएगी, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी। यादों, अविस्मरणीय प्रदर्शन और हमेशा अपने दिल से आगे बढ़ने के लिए धन्यवाद। अगली पारी के लिए शुभकामनाएं, गब्बर।'
Shikhar @SDhawan25 from your fearless debut to becoming one of India's most dependable openers, you've given us countless memories to cherish. Your passion for the game, your sportsmanship and your trademark smile will be missed, but your legacy lives on. Thank you for the…
विराट कोहली और शिखर धवन 2010 के बाद से भारतीय क्रिकेट के स्तंभ रहे हैं। दोनों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साथ 221 मैच खेले हैं और कुल मिलाकर 20,780 रन बनाए हैं। धवन और कोहली दोनों को मैदान में विपक्षी टीम पर आक्रमण करने के लिए जाना जाता रहा है। 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में धवन और कोहली ने भारत को खिताब हासिल करने में मदद की थी। धवन की आक्रामक बल्लेबाजी शैली कोहली के अधिक नपे-तुले रवैये की पूरक रही जिससे वे विरोधी टीमों के खिलाफ मजबूत हथियार बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
मैदान के बाहर भी दोनों की दोस्ती शानदार रही है। धवन ने अक्सर अपने करियर में मुश्किल समय के दौरान कोहली से मिले समर्थन के बारे में बात की है। एक इंटरव्यू में धवन ने बताया था कि जब वह खराब फॉर्म से जूझ रहे थे तो कोहली उन पहले लोगों में से एक थे जिनकी सलाह और प्रोत्साहन ने उन्हें अपना आत्मविश्वास हासिल करने में मदद की थी।
विज्ञापन
5 of 6
शिखर धवन और विराट कोहली
- फोटो : BCCI
धवन ने 16 मार्च, 2013 को अपने टेस्ट डेब्यू पर रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। टेस्ट डेब्यू पर उन्होंने 85 गेंदों पर शतक जड़ा था और टेस्ट डेब्यू में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने 2013 और 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी के बैक टू बैक संस्करणों में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी होने के लिए प्रतिष्ठित 'गोल्डन बैट' जीता। धवन भारत के लिए आईसीसी वनडे टूर्नामेंट्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 'मिस्टर आईसीसी' उपनाम दिया गया था। धवन 2015 वनडे वर्ल्ड कप में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।