{"_id":"5c261873bdec22572727901c","slug":"shreyas-iyer-says-we-are-not-machines-i-am-tired-but-no-one-is-going-to-say-take-rest","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर का दर्द- मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेटर का दर्द- मैं मशीन नहीं, मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका, पर कोई आराम के लिए नहीं कहता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 29 Dec 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
श्रेयस अय्यर
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम की चयन समिति पर निशाना साधते हुए बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि वह भारतीय टीम में सिलेक्शन नहीं होने की वजह से निराश नहीं हैं, बल्कि इस समय वह पूरी तरह से इमोशनलेस (भावहीन) हो गए हैं।
2 of 6
shreyas lyer
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में अय्यर ने कहा, 'आजकल मुझे कुछ महसूस नहीं होता है। कोई फीलिंग ही नहीं आ रहा है। मेरे लिए टीम इंडिया में चयन होना महत्वपूर्ण नहीं है। मैं इमोशनलेस हूं। कोई आता है और कहता है कि मैं टीम में हूं, मैं टीम में नही हूं, कुछ फर्क नहीं पड़ता।'
3 of 6
Shreyas Iyer
नेशनल टीम से बाहर चल रहे अय्यर पिछले कुछ दिन से कभी खाली नहीं बैठे हैं। रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे टूर्नामेंट में अय्यर ने लगातार प्रदर्शन किया है। उनका कहना है कि इस सब से वो काफी थक चुके हैं, लेकिन किसी को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Shreyas Iyer
अय्यर ने कहा, ' मैं मशीन नहीं हूं। मेरा शरीर पूरी तरह थक चुका है, मानसिक तौर पर भी मैं थक गया हूं लेकिन कोई भी आराम करने के लिए नहीं कहेगा, किसी को फर्क नहीं पड़ता है। हम कोई मशीन नहीं हैं। ऐसा कोई नहीं है जो खिलाड़ियों से आराम करने के लिए कहे। हम दो साल से लगातार खेल रहे हैं। जरा सा ब्रेक नहीं मिलता। मैं 300 दिनों से घर से दूर हूं। जब मैं भारत में भी होता हूं तो भी घर नहीं होता।'
विज्ञापन
5 of 6
Shreyas Iyer
आगे अय्यर ने कहा, 'ये निराशा तो पिछले कई साल से है। होगा ही ना, किसी के साथ भी होगा। इसलिए मैंने इस बारे में ना सोचने का फैसला किया है। मैं अपने आपको एक बड़े बल्लेबाज के तौर पर देखता हूं। मैंने बहुत लंबे समय पहले अपने मन में ये छवि बनाई थी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।