फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: क्या इस बार इंग्लैंड में चलेगा गिल का बल्ला? पिछली पांच टेस्ट सीरीज में नहीं रहा है कुछ खास योगदान

Wed, 18 Jun 2025 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Jun 2025 04:17 PM IST
सार

गिल ने अब तक टेस्ट में 32 मैचों में 35.06 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और सात अर्धशतक भी जड़े हैं। हालांकि, एशिया के बाहर उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है।

विज्ञापन
Shubman Gill Stats Contribution in Recent Test Series Not scored 50 outside asia since Gabba 2021 Test IND-ENG
शुभमन गिल - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। पहला मुकाबला लीड्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में इस सीरीज में उतरेगी। उनके नेतृत्व में एक युवा टीम खेलेगी, जिसमें न तो विराट कोहली हैं, न ही रोहित शर्मा और न ही अश्विन। गिल एंड कंपनी इनकी कमी को कैसे पूरा करेगी, यह तो वक्त ही बताएगा, लेकिन अब नए बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। खुद कप्तान गिल को अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि वह कोहली के स्थान यानी नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे। वहीं, नंबर तीन पर साई सुदर्शन को मौका मिल सकता है। गिल इससे पहले नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि, पिछली पांच सीरीज में उनके बल्ले से कुछ योगदान नहीं हुआ है। भारत ने पिछली पांच टेस्ट सीरीज में से सिर्फ दो में ही जीत हासिल कर सकी है। 

 
Shubman Gill Stats Contribution in Recent Test Series Not scored 50 outside asia since Gabba 2021 Test IND-ENG
शुभमन गिल - फोटो : ANI
गिल का हाल फिलहाल में टेस्ट में योगदान
गिल ने 2023/24 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर चार पारियों में सिर्फ 74 रन ही बनाए थे। उस दौरे पर टीम इंडिया ने दो टेस्ट में कुल मिलाकर 609 रन बनाए थे। इसमें से गिल का योगदान महज 12.10 प्रतिशत (74 रन) था। वहीं, इंग्लैंड ने जब पिछले साल भारत का दौरा किया था तो गिल ने उस सीरीज में नौ पारियों में 452 रन बनाए थे। वहीं, टीम इंडिया ने पांच टेस्ट में कुल मिलाकर 3140 रन बनाए थे। ऐसे में गिल का योगदान उस सीरीज में 14.30 प्रतिशत रहा। वहीं, पिछले ही साल बांग्लादेश के भारत दौरे पर गिल ने दो टेस्ट में 164 रन बनाए थे। इस सीरीज में भारत ने कुल मिलाकर 1046 रन बनाए। यानी गिल का कुल योगदान इसमें 15.60 प्रतिशत रहा। 

न्यूजीलैंड की टीम ने भी पिछले साल भारत का दौरा किया था। इस सीरीज में कुल तीन टेस्ट खेले गए थे। इस सीरीज में गिल पहला टेस्ट नहीं खेले थे। गिल ने दूसरे और तीसरे टेस्ट को मिलाकर चार पारियों में महज 144 रन बनाए थे। इस सीरीज में आखिरी दो टेस्ट में भारत ने कुल मिलाकर 785 रन बनाए थे। यानी गिल का योगदान इसमें 18.30 प्रतिशत का रहा। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में तो गिल की हालत और खराब रही। वह पांच में से तीन टेस्ट खेल पाए। इस दौरान पांच पारियों में उन्होंने 93 रन बनाए। इन तीन टेस्ट में भारत ने कुल मिलाकर 965 रन बनाए थे। यानी गिल का कुल योगदान 9.60 प्रतिशत रहा था।
Shubman Gill Stats Contribution in Recent Test Series Not scored 50 outside asia since Gabba 2021 Test IND-ENG
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
हाल की टेस्ट सीरीज में गिल का योगदान
सीरीज पारियां टीम के रन गिल के रन खिलाड़ी का योगदान %
BGT 2024/25 5 965 93 9.60%
भारत बनाम न्यूजीलैंड 2024 4 785 144 18.30%
भारत बनाम बांग्लादेश 2024 4 1046 164 15.60%
भारत बनाम इंग्लैंड 2024 9 3140 452 14.30%
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत 2023/24 4 609 74 12.10%
विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill Stats Contribution in Recent Test Series Not scored 50 outside asia since Gabba 2021 Test IND-ENG
शुभमन गिल - फोटो : BCCI
गिल ने अब तक टेस्ट में 32 मैचों में 35.06 की औसत से 1893 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच शतक और सात अर्धशतक भी जड़े हैं। हालांकि, एशिया के बाहर उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। एशिया के बाहर गिल ने 24 पारियों में 25.40 की औसत से 559 रन बनाए हैं। एशिया के बाहर उनके नाम एक भी शतक नहीं है। हालांकि, वह दो अर्धशतक लगा चुके हैं। शुभमन ने 2021 में गाबा टेस्ट के बाद से एशिया के बाहर एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। अब बतौर कप्तान उन्हें अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठानी होगी और अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

एशिया के बाहर गिल का टेस्ट प्रदर्शन
पारी 24
रन 559
औसत 25.40
शतक 0
अर्धशतक 2
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed