फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: 'जिस खिलाड़ी ने 9000 रन बनाए...', कानपुर टेस्ट में भारत की इस रणनीति से नाराज हैं गावस्कर, जानें

Tue, 01 Oct 2024 09:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 01 Oct 2024 09:41 AM IST
सार

भारत ने दिन का शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पूर्व कप्तान और अब कमेंटेटर सुनील गावस्कर टीम के बल्लेबाजी क्रम से नाखुश थे।

विज्ञापन
Sunil Gavaskar Not Happy With India strategy of changing Virat Kohli batting position vs Bangladesh IND vs BAN
रोहित शर्मा-सुनील गावस्कर - फोटो : @BCCI/gavaskarsunilofficial
भारतीय क्रिकेट टीम ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन सोमवार को शानदार बल्लेबाजी की। बारिश के कारण दूसरे और तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से धुल जाने के बाद भारत को खेल को नतीजे तक ले जाने के लिए एक आउट-ऑफ-द-बॉक्स प्रदर्शन की आवश्यकता थी और टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में कुछ वैसा ही प्रदर्शन किया। मेजबान टीम ने पहले बांग्लादेश को 233 के स्कोर पर समेट दिया था और फिर आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में नौ विकेट पर 285 रन बनाए और फिर 52 रनों की बढ़त के साथ पारी घोषित की। इसी के साथ भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 50, 100, 150, 200 और 250 रन दर्ज किए।
Sunil Gavaskar Not Happy With India strategy of changing Virat Kohli batting position vs Bangladesh IND vs BAN
विराट कोहली - फोटो : BCCI
भारत ने दिन का शानदार प्रदर्शन किया लेकिन पूर्व कप्तान और अब कमेंटेटर सुनील गावस्कर टीम के बल्लेबाजी क्रम से नाखुश थे। जब भारत ने पारी में दूसरे विकेट के रूप में यशस्वी जायसवाल को खो दिया, तो हर कोई विराट कोहली को देखने का इंतजार कर रहा था, जो टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं। हालांकि, तब सभी आश्चर्यचकित हो गए जब भारत ने ऋषभ पंत को भेजा और कोहली को ड्रेसिंग रूम में बैठाए रखा। हालांकि, एक और विकेट गिरने के बाद विराट को पांचवें नंबर पर भेजा गया।
Sunil Gavaskar Not Happy With India strategy of changing Virat Kohli batting position vs Bangladesh IND vs BAN
सुनील गावस्कर - फोटो : सोशल मीडिया
गावस्कर ने कहा, 'आप उस व्यक्ति को नीचे भेज रहे हैं और बैटिंग पोजिशन बदल रहे हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए लगभग नौ हजार रन बनाए।' पंत जहां 11 गेंदों पर नौ रन बनाकर आउट हुए, वहीं कोहली ने 35 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। हालांकि, वह अर्धशतक से चूक गए और उन्हें शाकिब अल हसन ने क्लीन बोल्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar Not Happy With India strategy of changing Virat Kohli batting position vs Bangladesh IND vs BAN
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस बार उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। कोहली सबसे तेज 27,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। कोहली ने 594वीं पारी में सचिन तेंदुलकर के पिछले रिकॉर्ड (623 पारी) को पीछे छोड़ा। कुमार संगकारा (648 पारियां) और रिकी पोंटिंग (650 पारियां) 27000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले अन्य खिलाड़ी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed