{"_id":"672c38255b9358af0f0977b6","slug":"sunil-gavaskar-vs-aaron-finch-on-advice-of-replacing-rohit-sharma-as-captain-in-india-vs-australia-test-series-2024-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gavaskar vs Finch: गावस्कर की मांग- ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत का नया कप्तान नियुक्त हो, फिंच ने किया विरोध","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Gavaskar vs Finch: गावस्कर की मांग- ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत का नया कप्तान नियुक्त हो, फिंच ने किया विरोध
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 07 Nov 2024 09:16 AM IST
सार
गावस्कर ने कहा कि अगर रोहित पहले या दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाते हैं तो टीम को पूरी सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त कर देना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम को एकजुट करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
1 of 3
गावस्कर, रोहित और फिंच
- फोटो : PTI/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम इंडिया का कप्तान तो बनाया गया है, लेकिन उनके पहले टेस्ट में खेलने पर संशय बरकरार है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान कहा था कि वह पर्थ में शुरुआती टेस्ट में खेलेंगे या नहीं, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं है। रोहित ने इसके लिए निजी कारणों का हवाला दिया था। ऐसे में रोहित की गैरमौजूदगी में उपकप्तान जसप्रीत बुमराह टीम की कमान संभालते दिख सकते हैं। इसी को लेकर अब भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का बयान आया है। उन्होंने सीरीज के लिए एक नया कप्तान नियुक्त करने की मांग की है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने इसका विरोध किया है।
2 of 3
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
गावस्कर ने ये बयान दिया
गावस्कर ने कहा कि अगर रोहित पहले या दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाते हैं तो टीम को पूरी सीरीज के लिए नया कप्तान नियुक्त कर देना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि न्यूजीलैंड से हार के बाद टीम को एकजुट करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पोर्ट्स तक से कहा, 'हम पढ़ते आ रहे हैं कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे, शायद वह दूसरे में भी नहीं खेलेंगे। अगर ऐसा है तो मैं कहता हूं कि, अभी भारतीय चयन समिति को कहना चाहिए कि 'अगर आपको आराम करना है, तो आराम करें। अगर व्यक्तिगत कारण हैं तो उन्हें देखें। लेकिन अगर आप दो-तिहाई मैच मिस कर रहे हैं तो आपको इस दौरे के लिए एक खिलाड़ी के रूप में ही जाना चाहिए। हम उप-कप्तान को इस दौरे का कप्तान बनाएंगे।
3 of 3
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
फिंच ने जताई असहमति
गावस्कर ने कहा, 'भारतीय क्रिकेट सबसे महत्वपूर्ण है। मैं कहूंगा कि अगर हम न्यूजीलैंड सीरीज 3-0 से जीतते तो यह अलग मामला होता। क्योंकि हम यह सीरीज 0-3 से हार चुके हैं, इसलिए टीम को एक कप्तान की जरूरत है। कप्तान को टीम को एकजुट करना होता है। अगर शुरुआत में ही आपका मुख्य कप्तान नहीं है, तो पूरी सीरीज के िलए किसी और को कप्तान बनाना बेहतर होता है।' हालांकि, फिंच गावस्कर की राय से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने ईएसपीएनक्रिकइंफो से कहा, 'मैं इस बात पर सनी से पूरी तरह असहमत हूं। रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। यदि आपको घर पर रहने की आवश्यकता है क्योंकि आप पिता बनने वाले हैं तो इसमें कोई दिक्कत नहीं है। यह बहुत ही खूबसूरत पल है। आप इस वजह से जितनी मर्जी समय ले सकते हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।