{"_id":"634abc5e0a8d3f73f5767240","slug":"t20-world-cup-2022-10-records-can-be-broken-in-men-s-t20wc-virat-kohli-rohit-sharma-jos-buttler-have-chance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: इस वर्ल्ड कप में टूट सकते हैं ये 10 रिकॉर्ड, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बटलर के पास यह मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: इस वर्ल्ड कप में टूट सकते हैं ये 10 रिकॉर्ड, विराट कोहली, रोहित शर्मा और बटलर के पास यह मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 15 Oct 2022 09:05 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया में रविवार यानी 16 अक्तूबर से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। कंगारू टीम अपनी मेजबानी में खिताब बचाने उतरेगी। वहीं, भारत सहित कई टीमें ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए मैदान पर चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली, रोहित शर्मा और जोस बटलर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया में रविवार यानी 16 अक्तूबर से आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। कंगारू टीम अपनी मेजबानी में खिताब बचाने उतरेगी। वहीं, भारत सहित कई टीमें ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए मैदान पर चुनौती पेश करेंगी। टीम इंडिया 15 साल के सूखे को समाप्त करने के लिए उतरेगी। वह 2007 में पहला टी20 वर्ल्ड कप जीती थी। वहीं, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, पाकिस्तान और इंग्लैंड जैसी टीमें फिर से चैंपियन बनने के लिए उतरेंगी। इस दौरान कई रिकॉर्ड भी खिलाड़ियों के निशाने पर होंगे। हम उनमें से 10 मुख्य रिकॉर्ड आपको बता रहे हैं जो इस बार वर्ल्ड कप के दौरान टूट सकते हैं...
1. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
2 of 11
महेला जयवर्धने
- फोटो : social media
यह रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने के नाम दर्ज है। वह इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। जयवर्धने ने 31 मैचों 1016 रन बनाए थे। उनके इस रिकॉर्ड पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (847 रन), पूर्व कप्तान विराट कोहली (845 रन), ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर (762 रन) और बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन (698 रन) की नजर है।
2. सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड
3 of 11
क्रिस गेल
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में आठ बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल इनमें इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार यह उपलब्धि हासिल की है। उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स और कप्तान जोस बटलर हैं। हेल्स ने 2014 और बटलर ने 2021 में शतक लगाया था। वहीं, गेल ने 2007 और 2016 में शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3. सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी विराट कोहली ने खेली है। उन्होंने 10 बार ऐसा किया है। इस रिकॉर्ड को वह आगे बढ़ाना चाहेंगे। उनके सबसे करीब रोहित शर्मा (आठ बार) और डेविड (छह बार) हैं।
विज्ञापन
4. एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन
5 of 11
बाबर आजम
- फोटो : सोशल मीडिया
एक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने 2014 में छह मैचों में 319 रन बनाए थे। बाबर आजम (303 रन), डेविड वॉर्नर (289 रन), मोहम्मद रिजवान (281) और जोस बटलर (269) उनके करीब 2021 में पहुंचे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।