फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट छोड़ अब ये करेंगे भज्जी, IPL-11 में अब तक नहीं कर पाए कुछ खास प्रदर्शन

Tue, 17 Apr 2018 08:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
team india Indian off-spinner Harbhajan Singh to take up the new role during Indias tour of England
Harbhajan Singh

टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह इस साल जुलाई में होने वाली इंग्लैंड सीरीज के दौरान नई भूमिका में नजर आ सकते हैं। फिलहाल, हरभजन आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल रहे हैं। इससे पहले आईपीएल में पिछले 10 सीजन तक वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया के आगामी इंग्लैंड दौरे पर  हरभजन सिंह किस भूमिका में नजर आएंगे।


 

team india Indian off-spinner Harbhajan Singh to take up the new role during Indias tour of England
हरभजन सिंह

37 साल के हरभजन सिंह को टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच जुलाई में होने वाली सीरीज के दौरान कमेंटेटर के रुप में देखा जा सकता है। इस दौरान वह स्काई स्पोर्ट्स के कमेंटरी पैनल से जुड़कर कमेंटरी करते नजर आएंगे।

team india Indian off-spinner Harbhajan Singh to take up the new role during Indias tour of England
हरभजन सिंह - फोटो : ipl

गौरतलब है कि इस साल जुलाई में टीम इंडिया को इग्लैंड दौरे पर तीन टी-20 इंटरनेशनल, 3 वन-डे और पांच टेस्ट मैच खेलने हैं। इस बात की घोषणा 1 जुलाई को की जाएगी कि पहले क्रिकेट के तीनों  फॉर्मेटों में से कौना सा फॉर्मेट पहले खेला जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india Indian off-spinner Harbhajan Singh to take up the new role during Indias tour of England
हरभजन सिंह - फोटो : file

Independent.co.uk में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हरभजन सिंह ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के प्रसारण अधिकार धारक द्वारा एक एक्सपर्ट कमेंटेटर के रूप पर हस्ताक्षर किए हैं। हरभजन के अलावा श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा और पाकिस्तान के पूर्व धाकड़ गेंदबाज वसीम अकरम भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा स्काई एक्सपर्ट की कमेंटरी पैनल में डेविड गोवर, माइकल अथरटन, नासिर हुसैन, डेविड लॉयड, इयान बॉथम, माइकल होलडिंग और रॉब की भी जुड़ेंगे। 

विज्ञापन
team india Indian off-spinner Harbhajan Singh to take up the new role during Indias tour of England
हरभजन सिंह - फोटो : file

बता दें कि आईपीएल-11 में अब तक हरभजन सिंह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। भज्जी ने सीएसके की तरफ से अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ दो विकेट हासिल किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed