{"_id":"5c2897f4bdec22570d2dd9c4","slug":"these-5-cricketers-played-important-role-in-team-india-wins-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट में लहराया विजयी परचम, इन 5 खिलाड़ियों के सिर सजा जीत का सेहरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने मेलबर्न टेस्ट में लहराया विजयी परचम, इन 5 खिलाड़ियों के सिर सजा जीत का सेहरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 30 Dec 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे मैच के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150वीं जीत दर्ज की। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 150 या इससे ज्यादा जीत दर्ज करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है। आइए जानते हैं टीम इंडिया की इस जीत में किन खिलाड़ियों अहम भूमिका निभाई...
2 of 6
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया की इस जीत के सबसे बड़े हीरो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे। बुमराह ने इस मुकाबले में नौ विकेट चटकाए। पहली पारी में उन्होंने छह विकेट लिए, जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए। उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
3 of 6
टेस्ट मैच खेलते मयंक अग्रवाल
पर्थ टेस्ट में ओपनर बल्लेबाज को लेकर टीम के कप्तान और कोच सबसे ज्यादा परेशान थे। हालांकि टीम की सिरदर्दी को कम करने का काम किया मयंक अग्रवाल ने। मयंक ने पहली पारी में 161 गेंदों में 76 रन की पारी खेलते हुए भारतीय टीम को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मयंकी ने दूसरी पारी में भी 42 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
cheteshwar pujara
पहले टेस्ट सेंचुरी जड़ने वाले टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से यहां भी शतक निकला। पुजारा ने 319 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों की मदद से 106 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मयंक के साथ 83 रन जोड़े, जबकि कप्तान विराट के साथ मिलकर 170 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
5 of 6
virat kohli
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह न सिर्फ एक बेहतरीन कप्तान हैं, बल्कि एक लाजवाब बल्लेबाज भी हैं। कोहली ने 204 गेंदों में 9 चौके की मदद से शानदार 82 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।