इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के लिए आठ फ्रैंचाइजी ने हाल ही में अपने-अपने प्रमुख खिलाड़ी को रिटेन किया। वहीं, आगामी 27-28 जनवरी को और कई खिलाड़ियों खिलाड़ियों की नीलाम की जाएगी। आइए जानते हैं इन तीन खिलाड़ियों के बारे में जिनपर लग सकती है करोड़ो की बोलीः-
इंटरनेशल क्रिकेट से रिटायर इन खिलाड़ियों पर IPL नीलामी में हो सकती है धन वर्षा
ब्रैंडन मैकुलम
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम को इस आईपीएल के 11वें सीजन में फ्रैंचाइजी ने रिटेन नहीं किया गया। पिछले सीजन में मैकुलम ने गुजरात लायंस की तरफ से खेले थे। मैकुलम भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ चुके हैं लेकिन आज भी उनके जैसा तूफानी बल्लेबाज क्रिकेट की दुनिया कम है। मैकलुम भी दुनिया की हर लीग में खेलते हैं। मैकलुम इंडियन प्रीमियर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग, बांग्लादेश प्रीमियर लीग, पाकिस्तान सुपर लीग और बिग बैश लीग में खेलते हैं और हर जगह उनका प्रदर्शन धमाकेदार रहा है। आईपीएल के 11वें सीजन में उनकी पुरानी फ्रैंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने रीटेन नहीं किया ऐसे में दूसरी टीमों के पास मैकुलम को खरीदने का मौका होगा। उनकी भी करोड़ों की बोली लग सकती है। बता दें कि आईपीएल में मैकुलम ने 103 मैच खेले हैं और उनके नाम 2 शतक भी हैं।
मिचेल जॉनसन
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन से गेंदबाजी से आज भी कई बल्लेबाज बल्लेबाजी करने से कतराते हैं। जॉनसन भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से विदा हो चुके हों, लेकिन उनकी रफ्तार किसी भी बल्लेबाज के होश उड़ा देती है। जॉनसन फिलहास बिग बैश लगी में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 6 विकेट अपने नाम किए हैं। पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने जॉनसन को 2 करोड़ में खरीदा था और उन्होंने पुणे सुपरजायंट के खिलाफ फाइनल में 3 विकेट लेकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया था। इस सीजन में उनकी पुरानी फ्रैंचाइजी ने रिटेन नही किया।
रिली रूसो
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ का ये विस्फोटक बल्लेबाज साल 2017 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। रिली रूसो ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है लेकिन उनकी आक्रामक बल्लेबाज दुनिया के और आक्रामक बल्लेबाजों में शुमार है। रूसो हाल ही में टी-10 लीग में खेलते दिखे थे जहां उन्होंने छक्के-चौकों की बरसात कर सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। रूसो को 114 टी-20 मैच खेले हैं। का अनुभव है और उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं, साथ ही रूसो का स्ट्राइक रेट भी 130 है इंडियन प्रीमियर लीग में उन पर फ्रेंचाइजी बड़ी रकम खर्च कर सकती हैं।
क्या है रिटेंशन पॉलिसी
बता दें कि एक फ्रैंचाइजी अधिक से अधिक तीन खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रख सकती है। यह भी संभव है कि वो अपने साथ दो या फिर किसी एक खिलाड़ी को भी रिटेन कर सकती है। ऐसा भी संभव है कि कोई फ्रैंचाइजी चाहे तो किसी खिलाड़ी को रिटेन नहीं कर सकती है। फ्रैंचाइजी रिटेन करने के समय ज्यादा से ज्यादा तीन कैप्ड भारतीय खिलाड़ी या फिर दो विदेशी, वरना दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को भी रिटेन कर सकती हैं।