सब्सक्राइब करें
SRH Inning
51/1 (6 ov)
Travis Head 16(15)*
Ishan Kishan 35 (20)
Rajasthan Royals elected to bowl

INDvSA: हार्दिक पांड्या ने सहवाग की बराबरी की, धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya equals virender sehwag record of hitting fastest half century in south africa
हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन 93 रन की उम्दा पारी खेलकर टीम को खराब स्थिति से उबारा। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 95 गेंदों में 14 चौको व एक छक्के की मदद से 93 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड की बराबरी की, जबकि धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए।

Trending Videos
hardik pandya equals virender sehwag record of hitting fastest half century in south africa
हार्दिक पांड्या

पांड्या की दमदार पारी की बदौलत टीम इंडिया की पहली पारी 209 रन पर ऑलआउट हुई। 24 वर्षीय हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका की जमीन पर सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने। केपटाउन टेस्ट के दूसरे दिन पांड्या ने सिर्फ 46 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
hardik pandya equals virender sehwag record of hitting fastest half century in south africa
वीरेंद्र सहवाग

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2010 में सेंचूरियन के मैदान पर 46 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। इसे देखते हुए पांड्या ने सहवाग के रिकॉर्ड की तो बराबरी की, लेकिन वो पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए।

hardik pandya equals virender sehwag record of hitting fastest half century in south africa
एमएस धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने 2010 में सेंचूरियन के मैदान पर ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केवल 40 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। धोनी का यह रिकॉर्ड अब भी बरकरार है और यह देखना रोचक होगा कि क्या मौजूदा सीरीज में कोई उनका रिकॉर्ड तोड़ पाएगा।

विज्ञापन
hardik pandya equals virender sehwag record of hitting fastest half century in south africa
हार्दिक पांडया

बहरहाल, हार्दिक पांड्या के 93 रन किसी भारतीय द्वारा 21वीं शताब्दी में सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है, जब दूसरे बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर 26 रन रहा। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 286/10 के जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 209 रन पर सिमटी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed