फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैदराबाद में सीरीज जीतने की चुनौती, इन 11 के साथ उतर सकते हैं विराट 

Fri, 13 Oct 2017 11:46 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 13 Oct 2017 11:46 AM IST
विज्ञापन
this is team india predicted 11 for hyderabad t-20 against aussies
विराट कोहली और रवि शास्त्री - फोटो : BCCI
रांची में आसानी से मैच जीतने के बाद टीम इंडिया गुवाहाटी में कंगारुओं की रणनीति के सामने चारो खाने चित्त हो गई है। हैदराबाद में 13 अक्टूबर को सीरीज का अंतिम मैच खेला जाना है। दोनों टीमें अभी 1-1 की बराबरी पर है। ‌लिहाजा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे मैच में जोरदार जंग देखने को मिलेगी। गुवाहाटी में जीत से सीरीज में वापसी करने के बाद कंगारू टीम का विश्वास और मजबूत हो गया होगा। वहीं टीम इंडिया पिछली छह सीरीज जीत चुकी है। लिहाजा अंतिम मैच में उसे अपनी प्रतिष्‍ठा बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। निर्णायक मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शायद ही प्लेइंग इलेवन में बदलाव करें। अगर बदलाव संभव हुआ तो वह चौथे नंबर की बल्लेबाजी में हो सकता है।   

 

ओपनिंग रोहित-धवन ही करेंगे 

this is team india predicted 11 for hyderabad t-20 against aussies
रोहित शर्मा और शिखर धवन - फोटो : ESPN
रोहित शर्मा पिछले दो मैच में नहीं चल सके हैं। हैदराबाद में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। रोहित शर्मा-शिखर धवन ही ओपनिंग में उतरेंगे। राइट और लेफ्ट बैट की यह जोड़ी अगर क्लिक कर गई तो रनों की बारिश हो सकती है। रांची में रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए थे। गुवाहाटी में भी शर्मा के पहले ही ओवर में आउट हुए। शिखर ने गुवाहाटी में निराश किया। वह भी हैदराबाद में एक बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे। 

पांडेय की जगह राहुल को मिल सकता है मौका 

this is team india predicted 11 for hyderabad t-20 against aussies
केएल राहुल - फोटो : getty
विराट कोहली और एमएस धोनी हमेशा की तरह मध्यमक्रम में अहम बल्‍लेबाज होंगे। ये दोनों टीम में शामिल रहेंगे। इस पर कोई संशय नहीं है। मध्यमक्रम में काफी समय से केएल राहुल को मौका नहीं मिला है। वह ऑस्ट्रेलिया के ‌खिलाफ वन डे में नहीं खेले। मनीष पांडेय की जगह केएल राहुल एक सटीक विकल्प हो सकते हैं। विराट अगर कोई बदलाव करने की सोचते हैं तो वह मनीष पांडेय की जगह केएल राहुल ही होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांड्या-जाधव हरफनमौला होंगे 

this is team india predicted 11 for hyderabad t-20 against aussies
हार्दिक पांड्या - फोटो : Getty Images
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव टीम इं‌‌डिया में इन दिनों दो बेहतरीन ऑलराउंडर हैं। ये दोनों टीम में अपनी भूमिका निभाएंगे। दोनों समय-समय पर अपनी बॉलिंग-बैटिंग से टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। पांड्या ने तो अपना स्‍थान टीम में निश्चित कर लिया है। जाधव ठोस बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। मुश्किल पलों में विकेट निकालकर विराट कोहली को राहत देते हैं। अगर विराट कोहली तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहें तो जाधव की जगह आशीष नेहरा को मौका दिया जा सकता है। हालांकि इस बदलाव की उम्मीद नहीं है। 
 
विज्ञापन

फिरकी गेंदबाज यादव-चहल होंगे

this is team india predicted 11 for hyderabad t-20 against aussies
कुलदीप यादव - फोटो : PTI

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल विराट कोहली की स्पिन में पहली पसंद होंगे। दोनों की फिरकी गेंदबाजी ने कंगारुओं को खासा परेशान किया है। वन डे के बाद वह टी-20 में भी इन दोनों स्पिनरों को संभलकर खेल रहे हैं। दोनों के पास काफी वेरायटी है। एक महंगा ओवर फेंकने के बाद अगले ओवर में झट से विकेट निकाल देते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed