{"_id":"5f408eb7fc7b213d722b6110","slug":"three-ipl-records-may-not-be-break-easily-by-any-players","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL के तीन धाकड़ रिकॉर्ड, जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के तीन धाकड़ रिकॉर्ड, जो शायद कभी नहीं टूट पाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल का आगाज 19 सितंबर से यूएई की जमीन पर होने वाला है। कुछ टीमें वहां पहुंच गई हैं, जबकि कुछ रवाना होने की तैयारी में हैं। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग को लेकर फैंस में गजब का उत्साह है। वो लगातार सोशल मीडिया पर अपनी पसंदीदा टीमों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस लीग की लोकप्रियता का एक कारण यह भी है कि इसमें दुनिया के दिग्गज क्रिकेटर खेलते हैं और जबरदस्त रिकॉर्ड बनाते हैं। आईपीएल में पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय के दौरान कई ऐसे रिकॉर्ड बने हैं, जो शायद कभी नहीं टूटेंगे। आइए जानते हैं उनके बारे में...
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : Social media
आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 2016 में 973 रन बनाए थे। उस सीजन में कोहली का बल्ला जमकर चला था। हालांकि इस जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद भी आरसीबी की टीम खिताबी जीत से दूर रही थी। कोहली का यह रिकॉर्ड आने वाले कई सालों तक शायद कोई भी खिलाड़ी नहीं तोड़ पाएगा।
3 of 4
अमित मिश्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में सबसे सफल भारतीय गेंदबाजों में अमित मिश्रा का नाम भी शुमार किया जाता है। उनके नाम आईपीएल में तीन हैट्रिक है, जो अन्य किसी गेंदबाज के नाम नहीं है। अमित मिश्रा ने 2008 के बाद 2011 और 2013 के आईपीएल में हैट्रिक ली है। अबतक 15 गेंदबाजों ने आईपीएल में हैट्रिक ली है, लेकिन अमित मिश्रा की तरह तीन बार यह कारनामा किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अल्जारी जोसेफ
आईपीएल के मुकाबले की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने का रिकॉर्ड पहले पाकिस्तानी गेंदबाज सोहैल तनवीर के नाम था। राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए तनवीर ने 14 रन देकर छह विकेट झटके थे, लेकिन इसे अल्जारी जोसेफ ने तोड़ दिया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अल्जारी जोसेफ ने 12 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। इस रिकॉर्ड को भी तोड़ना इतना आसान नहीं है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।