फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA: लगातार दूसरे मैच में शतक जड़कर सैमसन के क्लब में शामिल हुए तिलक, ऐसा करने वाले पाचवें बल्लेबाज बने

Fri, 15 Nov 2024 11:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 15 Nov 2024 11:20 PM IST
सार

तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। तिलक और सैमसन की बेहतरीन पारी से भारत ने 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। 

विज्ञापन
Tilak Varma emulated Sanju Samson to hit two consecutive T20I hundreds hit second T20I ton records and stats
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी शतक जड़ दिया। तिलक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 210 रनों की अविजित साझेदारी की। तिलक इसके साथ ही सैमसन के साथ एक खास क्लब में भी शामिल हो गए। तिलक ने 47 गेंदों पर नौ चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। तिलक और सैमसन की बेहतरीन पारी से भारत ने 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। 
Tilak Varma emulated Sanju Samson to hit two consecutive T20I hundreds hit second T20I ton records and stats
संजू सैमसन और तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
सैमसन-तिलक की तूफानी पारी
भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और सैमसन तथा तिलक ने तूफानी बल्लेबाजी कर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को जमकर परेशान किया। सैमसन और तिलक ने इसके साथ ही टी20 में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी की। भारत के लिए सैमसन और तिलक के अलावा अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 36 रन की पारी खेली। 
Tilak Varma emulated Sanju Samson to hit two consecutive T20I hundreds hit second T20I ton records and stats
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
तिलक ने लगातार दूसरे मैच में जड़ा शतक
तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में शतक जड़ा और वह एक खास सूची में शामिल हो गए। तिलक दुनिया के पांचवें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार दो मैच में शतक लगाया है। तिलक से पहले फ्रांस के गस्टव मैकॉन, दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोयू, इंग्लैंड के फिल सॉल्ट और भारत के संजू सैमसन ऐसा कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tilak Varma emulated Sanju Samson to hit two consecutive T20I hundreds hit second T20I ton records and stats
तिलक वर्मा - फोटो : BCCI
भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
तिलक ने 41 गेंदों पर शतक पूरा किया और वह भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। भारत के लिए खेल के सबसे छोटे प्रारूप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है जिन्होंने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर शतक जड़ा था। इसके साथ ही तिलक ऐसे दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक टी20 द्विपक्षीय सीरीज में दो शतक लगाए हैं। तिलक के शतक लगाने के पहले संजू सैमसन भारत के पहले ऐसे बल्लेबाज बने थे जिन्होंने एक द्विपक्षीय सीरीज में दो सैकड़े लगाए थे। 

यह पहली बार हुआ है जब दो पूर्णकालिक सदस्यों के बीच टी20 मुकाबले के दौरान दो बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं, जबकि ओवरऑल ऐसा तीसरी बार हुआ है। सैमसन और तिलक ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय की तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी कर डाली।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed