{"_id":"638eda981e6fd74e8b765cf1","slug":"today-is-birthday-of-five-indian-cricketers-one-has-won-the-world-cup-and-other-has-won-the-champions-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cricketers Birthday: भारतीय टीम के पांच सितारों का आज जन्मदिन, एक विश्व कप तो दूसरा जिता चुका चैंपियंस ट्रॉफी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricketers Birthday: भारतीय टीम के पांच सितारों का आज जन्मदिन, एक विश्व कप तो दूसरा जिता चुका चैंपियंस ट्रॉफी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:31 AM IST
सार
भारतीय टीम के पांच खिलाड़ी अपना जन्मदिन छह दिसंबर को मनाते हैं। इनमें से एक खिलाड़ी 2007 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम सदस्य रहा था। वहीं, दूसरा 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम करने वाली टीम का हिस्सा था।
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय क्रिकेट टीम के पांच खिलाड़ी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इन खिलाड़ियों को जन्मदिन के मौके पर उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ये पांचों खिलाड़ी अलग-अलग समय और अलग-अलग फॉर्मेट में देश के लिए कमाल कर चुके हैं। आज भारत के रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, करुण नायर और आरपी सिंह का जन्मदिन है
रवींद्र जडेजा
2 of 6
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
छह दिसंबर 1988 को सौराष्ट्र में जन्में जडेजा 34 साल के हो चुके हैं। 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले जडेजा ने भारत के लिए 171 वनडे, 64 टी20 और 60 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 482 विकेट लिए हैं और 5427 रन बनाए हैं। वह 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे और गोल्डेन बॉल भी अपने नाम की थी।
जसप्रीत बुमराह
3 of 6
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बुमराह 28 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म 1993 में अहमदाबाद में हुआ था। वह मौजूदा समय में टीम के सबसे अहम गेंदबाज हैं। भारत के लिए 162 मैच खेलने वाले बुमराह ने 319 विकेट अपने नाम किए हैं। वह टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। बुमराह दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और भारत में एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
4 of 6
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर का जन्म भी बुमराह के साथ ही हुआ था। वह मुंबई में जन्मे थे। भारत के लिए 49 टी20, 37 वनडे और पांच टेस्ट खेलने वाले श्रेयस ने टी20 में 1043 रन बनाए हैं। उनका औसत इस फॉर्मेट में 30.67 का है। वह टी20 में सात अर्धशतक लगा चुके हैं। वहीं, वनडे में उन्होंने 48.52 के औसत से 1452 रन बनाए हैं। वनडे में वह दो शतक और 13 अर्धशतक लगा चुके हैं। वह भारत के लिए अपने पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
करुण नायर
5 of 6
करुण नायर
कर्नाटक के करुण नायर का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। करुण ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कमाल कर अपना खास नाम बनाया था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने तिहरा शतक भी लगाया था। हालांकि, करुण नायर को भी लगातार मौके नहीं मिले और वह टीम से बाहर होते चले गए। नायर के अलावा सिर्फ वीरेन्द्र सहवाग की भारत के लिए तिहरा शतक लगा पाए हैं। नायर ने छह टेस्ट में 62.33 के औसत से 374 रन बनाए हैं। वहीं, दो वनडे में उनके बल्ले से 46 रन निकले हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।