फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Hazare Trophy: दिल्ली की जीत में चमके कोहली, मुंबई ने उत्तराखंड को हराया; उप्र के लिए रिंकू का शतक

Fri, 26 Dec 2025 07:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Dec 2025 07:29 PM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी का दूसरा दौर आज संपन्न हुआ। इस दौरान दिल्ली के लिए खेलते हुए विराट कोहली ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा शून्य पर आउट हुए। रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए शतकीय पारी खेली।

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Round 2 Highlights: Delh vs Gujarat, Mumbai vs Uttarakhand, UP vs Chandigarh Scorecard
रोहित और कोहली - फोटो : PTI
विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने चमक बिखेरी। कोहली ने दिल्ली के लिए खेलते हुए गुजरात के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली और टीम की जीत में योगदान दिया। वहीं, राष्ट्रीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा दूसरे मैच में खाता खोले बिना आउट हुए, लेकिन मुंबई ने उत्तराखंड को हराया। इसके अलावा टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हुए चंडीगढ़ के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेली। 
Vijay Hazare Trophy Round 2 Highlights: Delh vs Gujarat, Mumbai vs Uttarakhand, UP vs Chandigarh Scorecard
विराट कोहली - फोटो : PTI
गुजरात को मिली करीबी हार
दिल्ली के खिलाफ गुजरात को सात रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा है। विराट कोहली और ऋषभ पंत के शानदार अर्धशतकों के दम पर दिल्ली ने विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी के मैच में गुजरात को हराया। गुजरात की टीम लक्ष्य का पीछा करते समय अच्छी स्थिति में थी लेकिन उनके बल्लेबाजों के गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण टीम को मैच गंवाना पड़ा। प्लेयर ऑफ द मैच कोहली (61 गेंद में 77) और पंत (79 गेंद में 70 रन) ने दिल्ली को 50 ओवर में नौ विकेट पर 254 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। गुजरात की टीम 47.4 ओवर में 247 रन पर आउट हो गई।  कोहली और पंत दोनों की बल्लेबाजी उनके नैसर्गिक खेल से अलग दिखी। कोहली ने जहां आक्रामक बल्लेबाजी की वहीं पंत ने बड़े शॉट खेलने पर दौड़कर रन चुराने को तरजीह दी। कोहली ने रवि बिश्नोई के खिलाफ कवर क्षेत्र में शानदार चौके के साथ लिस्ट ए क्रिकेट में अपना 85वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 29 गेंद में 10 चौके और एक छक्का की मदद से अपना पचासा पूरा किया।
Vijay Hazare Trophy Round 2 Highlights: Delh vs Gujarat, Mumbai vs Uttarakhand, UP vs Chandigarh Scorecard
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
तमोरे की पारी से जीता मुंबई
रोहित शर्मा के पहली गेंद पर खाता खोले बगैर आउट होने के बावजूद मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप सी मैच में उत्तराखंड को 51 रनों से शिकस्त दी। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्दिक तामोरे (82 गेंदों पर 93 रन नाबाद), सरफराज खान (49 गेंदों पर 55 रन) और मुशीर खान (56 गेंदों पर 55 रन) के उपयोगी योगदान की बदौलत सात विकेट पर 331 रन बनाये। मुशीर ने बाद में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 57 रन पर दो विकेट झटके। स्टेडियम में लगभग 5000 की संख्या में मौजूद दर्शकों को रोहित शर्मा के अपनी पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने से निराशा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy Round 2 Highlights: Delh vs Gujarat, Mumbai vs Uttarakhand, UP vs Chandigarh Scorecard
रिंकू सिंह - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश की चंडीगढ़ पर बड़ी जीत
टी20 विश्व कप के लिए चुने गए भारतीय स्टार रिंकू सिंह ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए सैकड़ा जड़ा, जबकि आर्यन जुयाल ने भी शतकीय पारी खेली जिससे उत्तर प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी मुकाबले में चंडीगढ़ को 227 रन से करारी शिकस्त दी। रिंकू ने 60 गेंद में नाबाद 106 रन बनाए तो वहीं जुयाल ने संयमित बल्लेबाजी करते हुए 118 गेंद में 134 रन की पारी खेली। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने भी 57 गेंद में तेजी से 67 रन जोड़ते हुए योगदान दिया जिससे उत्तर प्रदेश ने चार विकेट पर 367 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। लेग स्पिनर जीशान अंसारी (29 रन देकर चार विकेट) ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में लगातार दूसरी दफा चार विकेट हासिल किए जिससे चंडीगढ़ की टीम 29.3 ओवर में सिर्फ 140 रन पर ढेर हो गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed