टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली इस दशक के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं। विराट कोहली का बल्ला पिछले कुछ साल में जमकर रन बरसाया है। उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं और अपने नेतृत्व में भारतीय टीम को सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कोहली के साल 2019 बेहतरीन रहा है और अब वह 2020 में भी धमाल करने के लिए तैयार हैं। इस साल कप्तान कोहली कई रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल कौन से रिकॉर्ड होंगे रनमशीन कोहली के निशाने पर।
दिग्गजों को पछाड़ इतिहास रचने के करीब कोहली, 2020 में रनमशीन विराट के निशाने पर ये रिकॉर्ड्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन-डे में सर्वाधिक शतक
फिलहाल विराट के नाम 43 शतकीय पारियां हैं। वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर से महज छह शतक दूर हैं। जिस रफ्तार से वह रन बना रहे हैं। उससे नए साल में शतक बनाने में वह अपने नायक रहे सचिन को पछाड़कर शीर्ष पर आ सकते हैं।
पोटिंग को छोड़ेंगे पीछे
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक विराट कोहली की 70 शतकीय पारियां हो चुकी हैं। वह इस समय सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (71) और हमवतन सचिन तेंदुलकर (100) से पीछे हैं।
घरेलू धरती पर सर्वाधिक शतक
विराट ने अपने 43 में से 19 शतक घरेलू धरती पर बनाए हैं। घर में सर्वाधिक वनडे शतक का रिकॉर्ड सचिन (20) के खाते में है। विराट अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में यह लक्ष्य हासिल कर सकते हैं।
छू सकते हैं 12 हजार रन का आंकड़ा
वनडे प्रारूप में कोहली 233 पारियों में 11609 रन बना चुके हैं। वर्ष 2020 में वह सबसे कम पारियों में 12 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड बना सकते हैं जो फिलहाल सचिन के नाम हैं जिन्होंने 300 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।