{"_id":"5c18a5a7bdec2256c50f39d9","slug":"virat-kohli-hints-out-of-playing-same-openers-in-boxing-day-test-against-australia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केएल राहुल चिंता मत करो, कप्तान कोहली है न! तीसरे टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
केएल राहुल चिंता मत करो, कप्तान कोहली है न! तीसरे टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने आॅस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की और एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट को 31 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने उम्दा पारियां खेली और गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। आॅस्ट्रेलिया ने कड़ी टक्कर जरूर दी, लेकिन अंत में भारत ही मुस्कुराता हुआ नजर आया।
2 of 5
mitchell starc
हालांकि, कंगारू टीम ने जल्द ही अपनी गलतियों से सबक लिया और पर्थ में खेले दूसरे टेस्ट को 146 रन से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने समर्पण कर दिया और महज 56 ओवर में 140 रन बनाकर टीम ढेर हो गई। भारतीय ओपनर्स ने काफी निराश किया और कई बार केएल राहुल को टीम से बाहर किए जाने की मांग भी की जा चुकी है।
3 of 5
केएल राहुल
केएल राहुल पिछले कुछ समय से रन के लिए काफी संघर्ष कर रहे हैं। वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं और उनकी आलोचना में सबसे आगे पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर कई बार कह चुके हैं कि राहुल अब फ्लॉप हो तो उन्हें टीम से बाहर कर देना चाहिए। लिटिल मास्टर का मानना है कि राहुल में जरा भी विश्वास नहीं बचा है और वह आउट होने के नए तरीके खोज रहे हैं। गावस्कर के समान कई लोग राहुल की जमकर आलोचना करते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kl rahul
हालांकि, कप्तान विराट कोहली को भरोसा है कि केएल राहुल जल्द ही फॉर्म में लौटेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पर्थ टेस्ट खत्म होने के बाद संकेत दे दिया कि बॉक्सिंग-डे टेस्ट में भी राहुल- मुरली विजय की जोड़ी ओपनिंग करती दिखेगी। भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। राहुल ने पहले दो टेस्ट में कुल 48 रन बनाए हैं जबकि विजय ने 49 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 5
Prithvi Shaw
टीम इंडिया को राहुल-विजय में से किसी एक को बतौर ओपनर मैदान में उतारना था क्योंकि युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ डेब्यू मैच में शतक जमाकर अपनी जगह स्थापित कर चुके थे। हालांकि, वह अभ्यास मैच में चोटिल हो गए और पहले शुरुआती दो टेस्ट और अब पूरे आॅस्ट्रेलिया दौरे से बाहर हो चुके हैं। शॉ की जगह मयंक अगरवाल को शामिल किया गया है, लेकिन कोहली ने जिस प्रकार के संकेत दिए हैं, उसे देखकर लगता नहीं है कि मयंक तीसरे टेस्ट में अपना डेब्यू कर सकेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।