भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है और मैच विजयी पारी खेली है। लेकिन आज से चार साल पहले टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी आज भी यादों में ताजा है। 23 अक्तूबर 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया था और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : IANS
रोमांच की हदें हो गई थी पार
इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई थीं। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस अंत तक भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुजरे थे। मुकाबले की आखिरी गेंद पर जब नतीजा आया तो भारतीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। विराट कोहली की ऐतिहासिक 82 रनों की नाबाद पारी ने भारतीय समर्थकों को यादगार तोहफा दिया था। तब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जमा 90 हजार से ज्यादा दर्शकों की जुबां पर एक ही नाम था...विराट कोहली। इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में दर्ज इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया था।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
चार विकेट से जीता था भारत
भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के अपने पहले मैच में चार विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने छह विकेट पर 160 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीता था। इस अहम मुकाबले में विराट कोहली ने गजब की पारी खेली थी। रोमांच की हदें पार कर देने वाले इस मैच में टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने चार-चार रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। दिनेश कार्तिक सिर्फ एक रन बना सके। अश्विन एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली और हार्दिक ने 113 रनों की साझेदारी की थी। इसी साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए थे। इस मैच को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय फैंस आज भी उस पल को याद कर रोमांचित हो जाते हैं।