फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही के दिन कोहली ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी थी जीत: मेलबर्न में आया था विराट का तूफान, रोहित रह गए थे दंग

Fri, 23 Oct 2026 03:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 23 Oct 2026 03:23 PM IST
सार

  • विराट कोहली ने आज ही के दिन 2022 में टी20 विश्व कप में ऐतिहासिक पारी खेली थी।
  • कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए मैच में भारत को दमदार जीत दिलाई थी।
  • कोहली की ये पारी आज भी फैंस को रोमांचित कर देती है।

विज्ञापन
Virat Kohli record on this day India Vs Pakistan T20 World Cup 2022 Melbourne match result
विराट कोहली - फोटो : IANS
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम को कई बार मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है और मैच विजयी पारी खेली है। लेकिन आज से चार साल पहले टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई उनकी पारी आज भी यादों में ताजा है। 23 अक्तूबर 2022 को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में कोहली ने अपनी शानदार बल्लेबाजी कौशल का प्रदर्शन किया था और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी।
Trending Videos
Virat Kohli record on this day India Vs Pakistan T20 World Cup 2022 Melbourne match result
विराट कोहली - फोटो : IANS
रोमांच की हदें हो गई थी पार 
इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई थीं। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस अंत तक भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुजरे थे। मुकाबले की आखिरी गेंद पर जब नतीजा आया तो भारतीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। विराट कोहली की ऐतिहासिक 82 रनों की नाबाद पारी ने भारतीय समर्थकों को यादगार तोहफा दिया था। तब मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर जमा 90 हजार से ज्यादा दर्शकों की जुबां पर एक ही नाम था...विराट कोहली। इतिहास की सर्वश्रेष्ठ पारियों में दर्ज इस पारी से उन्होंने अपने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया था।
Virat Kohli record on this day India Vs Pakistan T20 World Cup 2022 Melbourne match result
विराट कोहली - फोटो : BCCI
चार विकेट से जीता था भारत
भारत ने पाकिस्तान को सुपर-12 राउंड के अपने पहले मैच में चार विकेट से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 159 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने छह विकेट पर 160 रन बनाए और चार विकेट से मैच जीता था। इस अहम मुकाबले में विराट कोहली ने गजब की पारी खेली थी। रोमांच की हदें पार कर देने वाले इस मैच में टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन ने आखिरी गेंद पर एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। कोहली के अलावा हार्दिक पांड्या ने 37 गेंद पर 40 रन बनाए थे। सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli record on this day India Vs Pakistan T20 World Cup 2022 Melbourne match result
विराट कोहली - फोटो : PTI
रोहित शर्मा और केएल राहुल ने चार-चार रन बनाए। अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। दिनेश कार्तिक सिर्फ एक रन बना सके। अश्विन एक रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली और हार्दिक ने 113 रनों की साझेदारी की थी। इसी साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचाया। गेंदबाजी में भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट लिए थे। इस मैच को चार साल बीत चुके हैं, लेकिन भारतीय फैंस आज भी उस पल को याद कर रोमांचित हो जाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed