{"_id":"5bd4ee00bdec2269a414f800","slug":"virat-kohli-says-after-loss-we-could-not-get-partnerships-in-proper-way","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कप्तान कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- इस वजह से नहीं जीत पाई टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कप्तान कोहली ने इन पर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- इस वजह से नहीं जीत पाई टीम
Sun, 28 Oct 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 28 Oct 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कप्तान विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के बावजूद टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा वन-डे हार गई। भारतीय टीम ने विंडीज को 43 रन से रौंदा। आइए जानते हैं हार से निराश कप्तान कोहली ने मैच के बाद क्या कहाः
2 of 6
virat dhawan
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हार के बाद कहा कि कि साझेदारी न होने के कारण टीम को हार मिली। बता दें कि इस मुकाबले में विराट के अलावा कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके।
3 of 6
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : icc twitter
मैच के बाद कोहली ने कहा, 'हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले 35 ओवर्स में विकेट में कुछ नहीं था। दूसरे हाफ में यह मुश्किल हो गई थी। हमें 250-260 तक वेस्टइंडीज को रोकना चाहिए था, लेकिन फिर भी गेंदबाजी अच्छी थी। आखिरी 10 ओवर्स में हमने थोड़े ज्यादा रन दे दिए। हम साझेदारी नहीं कर सके। वेस्टइंडीज की टीम जीत की हकदार थी। हम अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : BCCI Twitter
आगे उन्होंने टीम संयोजन पर बात करते हुए कहा 'केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के रहने से टीम के पास एक गेंदबाजी विकल्प होता है। जब हार्दिक और केदार दोनों खेलते हैं तो हमें एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मिलता है। केदार अगले मैच से हमारे साथ जुड़ेंगे तो हमें संतुलन प्रदान करेंगे। हमें एक गेंदबाज बाहर करना होगा, लेकिन हमारे पास 6 गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन
5 of 6
virat kohli
वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 47.4 ओवरों में 240 रन पर ही ढेर हो गई। कोहली ने इस मुकाबले में 119 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।