वेस्टइंडीज ने शनिवार को तीसरे वन-डे में टीम इंडिया को 43 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की वन-डे सीरीज में दोनों टीम 1-1 की बराबरी पर है, जबकि 1 मैच ड्रॉ है। विंडीज के हाथों मिली हार के बाद कप्तान कोहली ने मैच के बाद किन दो खिलाड़ियों को याद किया। आइए जानते हैं?
INDvWI: तीसरे वन-डे में मिली हार तो विराट ने इन दो खिलाड़ियों को किया याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया 47.4 ओवरों में 240 रन पर ही ढेर हो गई। कोहली ने इस मुकाबले में 119 गेंदों में 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक सका।
मैच के बाद कमेंटेटर से बातचीत में कोहली ने इन पर हार का ठीकरा फोड़ते हुए कहा कि साझेदारी न होने के कारण टीम को हार मिली। बात दें कि इस मुकाबले में कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सके।
मैच के बाद कोहली ने कहा, 'हमने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन पहले 35 ओवरों में विकेट में कुछ नहीं था। दूसरे हाफ में यह मुश्किल हो गई थी। हमें 250-260 तक वेस्टइंडीज को रोकना चाहिए था, लेकिन फिर भी गेंदबाजी अच्छी थी। आखिरी 10 ओवरों में हम थोड़े ज्यादा रन दे गए। हम साझेदारी नहीं कर सके।' वेस्टइंडीज की टीम जीत की हकदार थी। हम अपने प्लान को सही तरीके से लागू नहीं कर पाए'
आगे उन्होंने टीम संयोजन पर बात करते हुए कहा 'केदार जाधव और हार्दिक पांड्या के रहने से टीम के पास एक गेंदबाजी विकल्प होता है। जब हार्दिक और केदार दोनों खेलते हैं तो हमें एक अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प मिलता है। केदार अगले मैच से हमारे साथ जुड़ेंगे तो हमें संतुलन प्रदान करेंगे। हमें एक गेंदबाज बाहर करना होगा, लेकिन हमारे पास 6 गेंदबाजों के विकल्प मौजूद हैं।