फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली के आक्रामक अंदाज का दीवाना हुआ कैरीबियाई दिग्गज, बोले-'ऐसे खिलाड़ी का होना जरूरी'

Sat, 22 Dec 2018 08:50 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 22 Dec 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Viv Richards defends Kohli led Indias aggression on field
virat kohli

महान क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्च इस बात को लेकर खुश हैं कि उनके जमाने की तुलना में मौजूदा भारतीय टीम काफी आक्रामक रवैया रखती है और वह टीम में आये इस सकारात्मक बदलाव का श्रेय कप्तान विराट कोहली को देते हैं।



 

Viv Richards defends Kohli led Indias aggression on field
विव रिचर्ड्स

उन्होंने शुक्रवार को एक प्रचार कार्यक्रम के इतर कहा, 'भारतीय टीम पहले (70, 80 और 90 के दशक में) ऐसी नहीं थी। लेकिन टीम में विराट जैसे खिलाड़ी का होना अच्छा है। मुझे यह (आक्रामक रवैया) अच्छा लगता है, और हो भी क्यों ना? अब उन्हें जवाब देना पसंद है।

Viv Richards defends Kohli led Indias aggression on field
विराट कोहली और विव रिचर्ड्स

क्रिकेट में यह सब चलता है। मुझे विराट की कप्तानी पसंद है।' आक्रामक कप्तानी के लिए कोहली की आलोचना भी होती है, लेकिन रिचर्ड्स को इसमें कुछ भी बुरा नहीं लगता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viv Richards defends Kohli led Indias aggression on field
virat kohli

उन्होंने कहा, 'वह पूरी मेहनत करते हैं। वह नतीजा चाहते हैं। कई लोगों ने कहा कि वह काफी आक्रामक हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता। जब आपके पास ऐसा खिलाड़ी हो जो खुद आगे रहकर नेतृत्व करे तो इससे टीम के दूसरे खिलाड़ियों पर भी असर पड़ता है। विश्व क्रिकेट में आज भारतीय टीम को हराना मुश्किल है।' रिचर्ड्स को लगता है कि कोहली की टीम के पास पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करने का मौका है।

विज्ञापन
Viv Richards defends Kohli led Indias aggression on field
टिम पैन और विराट कोहली

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में यह अच्छी सीरीज होने वाली है। पहले टेस्ट में भारत की जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की। भारतीय टीम रैंकिंग में पहले स्थान पर है लेकिन आप ऑस्ट्रेलिया को कभी हल्के में नहीं ले सकते। सीरीज 1-1 से बराबर है लेकिन मुझे लगता है कि कोहली की कप्तानी में भारत के पास सीरीज जीतने का मौका है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed