{"_id":"5c24de82bdec2256b37e6eee","slug":"viv-richards-says-i-am-a-big-fan-of-viart-kohli-aggression-but-india-need-to-do-better-overseas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस महान खिलाड़ी ने कहा, विराट कोहली का बड़ा मुरीद हूं, उसकी आक्रामकता मुझे पसंद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस महान खिलाड़ी ने कहा, विराट कोहली का बड़ा मुरीद हूं, उसकी आक्रामकता मुझे पसंद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के पूर्व महान खिलाड़ी विव रिचर्ड्स ने गुरुवार को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने विराट कोहली के आक्रामक कप्तानी की तारीफ करते हुए बड़ी बात कही है।
2 of 5
विराट कोहली और विव रिचर्ड्स
- फोटो : file photo
दरअसल, रिचर्ड्स ने गोवाहाटी में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, 'कई बार टीम को स्लेजिंग से फायदा होता है और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं। कोहली आक्रामक है। मैं उसका बड़ा मुरीद हूं। मुझे अच्छे बल्लेबाज और अच्छी आक्रामकता पसंद है। मुझे यह भी पसंद है कि कोई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस तरीके से खेल सकता है। इस बार ऑस्ट्रेलिया में जीतने का अच्छा मौका है।'
3 of 5
team india
हाल ही में भारतीय क्रिकेट में आए बदलावों की चर्चा करते हुए रिचर्ड्स ने कहा,' पहले भारत चार स्पिनरों के साथ खेलता था, लेकिन अब उसके पास चार तेज गेंदबाज हैं। यह अच्छा है कि चीजें बदल रही है। भारत को समझ आ गया है कि इस रवैये की जरूरत है लेकिन अभी भी विदेश में अच्छे प्रदर्शन की दरकार है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
team india
रिचर्ड्स ने कहा कि ऐसी अच्छी टीम विदेश में जीत की हकदार है। उन्होंने कहा ,'भारत में बुनियादी ढांचा बेहतर हुआ है। खिलाड़ियों को आईपीएल से काफी मदद मिली है। मगर विदेश में जीतने के लिए अभी भी काफी काम करना होगा।' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि भारत के पास ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने का यह बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
5 of 5
विव रिचर्ड्स
- फोटो : File photo
66 वर्षीय रिचर्ड्स के कहा टीम इंडिया ने तीन महान बल्लेबाजों के दिया है। इस दौरान उन्होंने सुनिल गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का नाम लिया। इसके अलावा उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ का जिक्र किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।