{"_id":"5ff59d258ebc3e340058a6bf","slug":"we-are-always-a-better-team-when-david-warner-plays-says-tim-paine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस खिलाड़ी के होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम बन जाती है बेहतर, कप्तान पेन का खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किस खिलाड़ी के होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम बन जाती है बेहतर, कप्तान पेन का खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 06 Jan 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tim paine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने बुधवार को डेविड वार्नर की जमकर तारीफ की। पेन ने कहा कि वार्नर की उपस्थिति मात्र से हमारी टीम बेहतर बन जाती है और अन्य खिलाड़ियों को उत्साह और ऊर्जा से भर देती है।
2 of 5
डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
वार्नर चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले दो मैच में नहीं खेल पाए थे। उनकी सिडनी में गुरुवार से शुरू होने वाले तीसरे मैच की वापसी करने की संभावना है भले ही वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं।
3 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
पेन ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'उम्मीद है कि वह खेलेगा और अच्छा प्रदर्शन करेगा और इससे विरोधी टीम पर सीधे दबाव बन जाएगा। हम किसी भी टीम के खिलाफ खेल रहे हों जब डेविड वार्नर टीम में होता है तो हमारी टीम उनके स्कोर या उनके आने से मिलने वाली ऊर्जा से बेहतर बन जाती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डेविड वॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'वह हमारे मध्यक्रम का बचाव करता है क्योंकि उसके बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ आते हैं। ये बल्लेबाज तब उतरते हैं जब गेंदबाज थोड़ा थके होते हैं और इसका फायदा मिलता है। इसलिए डेविड हमारे लिए अहम भूमिका निभाता है।'
विज्ञापन
5 of 5
डेविड वार्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
पेन ने कहा, 'डेविड कमाल का बल्लेबाज है। वह साथी खिलाड़ियों में आत्मविश्वास भरता है। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे आप अपनी टीम में चाहते हो। वह वास्तव में ऊर्जावान, पेशेवर है जिसके साथ खेलना मुझे पसंद है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।