{"_id":"5b4479c64f1c1bbe248b59fa","slug":"when-sunil-gavaskar-saved-a-family-from-1993-mumbai-riots-mob","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे स्पेशल: दंगाइयों से भिड़ गए थे गावस्कर, मुंबई दंगों में जान पर खेलकर बचाई थी परिवार की जान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थडे स्पेशल: दंगाइयों से भिड़ गए थे गावस्कर, मुंबई दंगों में जान पर खेलकर बचाई थी परिवार की जान
Tue, 10 Jul 2018 05:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 Jul 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छोटे कद के गावस्कर क्रिकेट जगत का बड़ा नाम थे। जब तक खेले तब तक विश्व क्रिकेट के लगभग सभी बड़े रिकॉर्ड अपने बल्ले के नाम कर चुके थे। गावस्कर के बाद कई खिलाड़ी हुए जिनके रिकॉर्ड उनसे बेहतर हैं, लेकिन सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, एक खेल व्यक्तित्व की तरह गावस्कर की ऊंचाई कोई छू नहीं सकता।
2 of 4
गावस्कर के दौर में माइकल होल्डिंग, सर एंडी रॉबर्ट्स, माल्कोम मार्शल, सर रिचर्ड हेडली, डेनिस लिली जैसे तूफानी गेंदबाज अपने चरम पर थे। रफ्तार ऐसी कि बल्लेबाज मैदान छोड़ जाए। बावजूद इसके गावस्कर ने बल्लेबाजी करते समय कभी हेलमेट नहीं पहना। एक किस्सा ऐसा भी है जो मैदान से बाहर सनी की दबंगई और बहादुरी और निडरता को दर्शाता है।
3 of 4
बात उस दौर की है, जब मुंबई 1993 दंगों में दहल रहा था। उस दौरान सुनील गावस्कर ने दंगे में दंगाइयों का सामना करके एक परिवार की जान बचाई थी। दरअसल, धमाकों के बाद एक दिन पूरा गावस्कर परिवार अपनी छत पर खड़ा था, तभी गुस्साए लोगों ने एक परिवार को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : getty
सुनील गावस्कर ने तुरंत हालात और परिवार के प्रति भीड़ के इरादे भांप लिए। दौड़ते हुए नीचे जाने के बाद उन्होंने न सिर्फ भीड़ का सामना किया बल्कि विनती करते हुए कहा, 'इस परिवार के साथ जो करना है करो, लेकिन पहले मेरे साथ भी वैसा ही करना होगा। वाकई अपने जीवन को खतरे में डालकर भीड़ का सामना करने के लिए विशेष साहस की जरूरत होती है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।