{"_id":"5cdd4ebdbdec22076d204fe0","slug":"world-cup-2019-ecb-redesigns-fans-scorecard-anticipating-500-run-totals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गई भविष्यवाणी! वर्ल्ड कप में बनेंगे 500 रन, बदल जाएगा विश्व कप का इतिहास ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो गई भविष्यवाणी! वर्ल्ड कप में बनेंगे 500 रन, बदल जाएगा विश्व कप का इतिहास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 16 May 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
वर्ल्ड कप 2019
- फोटो : social media
Link Copied
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मौजूदा सीरीज में लग रहे रनों के अंबार को देखते हुए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक फैन्स स्कोरकार्ड को नए डिजाइन में तैयार किया है, जिसमें टीम का स्कोर का स्केल 500 तक कर दिया गया है।
Trending Videos
2 of 5
icc world cup
डेली टेलिग्राफ के अनुसार, 'दर्शकों द्वारा खरीदे जाने वाले स्कोरकार्ड में रनों का रिकॉर्ड होता है। वर्ल्ड कप के लिए पहले ऐसे स्कोरकार्ड तैयार किए गए थे, जिनमें स्कोर 400 रन हो सकता है। पिछले सप्ताह टूर्नमेंट निदेशक स्टीव एलवर्दी ने महसूस किया है कि इन्हें नए सिरे से तैयार किया जाना चाहिए ताकि 500 रन भी डाले जा सकें।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : file photo
इंग्लैंड के मैदानों की खासियत प्रिंटेड स्कोरकार्ड भी है, जो खेल के बाद दर्शकों को एक या दो पाउंड में दिए जाते हैं, जो उनकी स्मृति का हिस्सा होता है। इंग्लैंड ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में छह विकेट पर 481 रन बनाए थे।
4 of 5
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
- फोटो : file photo
पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 373 रन बनाए थे। जवाब में पाकिस्तान ने 361 रन बना लिए थे। सपाट पिचों पर 500 रन का स्कोर भी पहली बार वर्ल्ड कप में बन सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
ecb and icc
ईसीबी के मुख्य कार्यकारी टॉम हैरीसन ने कहा, 'हमें स्कोरकार्ड की स्केल बदलनी पड़ी। इसे 500 कर दिया गया है। कौन जानता है कि इस वर्ल्ड कप में 500 रन का इतिहास बन जाए।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।