{"_id":"5e4040938ebc3ee5da516f58","slug":"yashasvi-jaiswal-leading-run-scorer-and-bishnoi-most-wicket-taker-in-u19-world-cup-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"U19 वर्ल्ड कप: 400 रन के साथ यशस्वी ने बनाए सर्वाधिक रन तो बिश्नोई ने झटके सबसे अधिक विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
U19 वर्ल्ड कप: 400 रन के साथ यशस्वी ने बनाए सर्वाधिक रन तो बिश्नोई ने झटके सबसे अधिक विकेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 10 Feb 2020 09:39 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
यशस्वी/रवि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब रिकॉर्ड पांचवीं बार जीतने से चूक गया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने मजबूत भारतीय टीम को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश की टीम पहली बार वर्ल्ड कप का खिताब जीतने में सफल रही।
2 of 5
भारतीय अंडर 19 टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि रिकॉर्ड सातवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली भारतीय टीम का चैंपियन बनने का सपना टूट गया लेकिन उसके दो खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को अपना दिवाना बना लिया।
3 of 5
जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल के लिए यह टूर्नामेंट यादगार बन गया। उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी अर्धशतकीय पारी खेली और अपने 400 रन पूरे किए। अपनी अर्धशतकीय पारी के साथ ही यशस्वी ऐसे तीसरे बल्लेबाज बन गए जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में पांच बार 50 से ज्यादा रन की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यशस्वी जायसवाल।
- फोटो : सोशल मीडिया।
उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के ब्रीट विलियम्स ने 1988 और भारत के सरफराज खान ने 2016 में ऐसा कारनामा किया था। इस वर्ल्ड कप में यशस्वी ने छह पारियों में चार अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेली। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट के दौरान 59, 29*, 57*, 62, 105* और 88 रन की मैच जिताऊ पारियां खेली।
विज्ञापन
5 of 5
रवि बिश्नोई
- फोटो : ट्विटर
यशस्वी जायसवाल के अलावा टीम के फिरकी गेंदबाज रवि बिश्नोई ने अपनी गूगली और सटीक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और जमकर विकेट झटके। उन्होंने टूर्नामेंट में तीन बार चार विकेट भी अपने नाम किए। बिश्नोई ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान छह मैचों में सर्वाधिक 17 विकेट चटकाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।