{"_id":"573b08e14f1c1b5316ac7811","slug":"yusuf-pathan-very-special-innnings-in-ipl-9","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कमाल के बल्लेबाज हो गए यूसुफ पठान, जानते हैं कैसे!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कमाल के बल्लेबाज हो गए यूसुफ पठान, जानते हैं कैसे!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 May 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : PTI
Link Copied
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स के धूम-धड़ाके के आगे अन्य कई बल्लेबाजों को आईपीएल में थोड़ी कम वरीयता मिल पा रही है, इसी में बड़ा नाम है यूसुफ पठान का। यूसुफ की पहचान विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में रही है। विराट कोहली को छोड़िए यहां देखिए कि लीग में एक खास मुकाम छूने वाले यूसुफ को आउट कर पाना अब भी किसी टीम के गेंदबाजों के लिए आसान साबित नहीं हो रहा।
Trending Videos
कमाल के बल्लेबाज हो गए यूसुफ पठान, जानते हैं कैसे!
2 of 4
- फोटो : PTI
यूसुफ पठान कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं और अपनी टीम की ओर से लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच में यूसुफ सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी सी पारी में उन्होंने टी-20 करियर में अपने 4 हजार रन पूरे कर लिए। उन्होंने अब तक 210 टी-20 मैच खेले जिसमें एक शतक के साथ 18 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमाल के बल्लेबाज हो गए यूसुफ पठान, जानते हैं कैसे!
3 of 4
- फोटो : PTI
आरसीबी के खिलाफ यूसुफ पठान भले ही 6 रन बनाकर वापस लौट गए हों, लेकिन आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि उन्होंने लगातार 4 मैचों में नॉटआउट रहने के बाद पांचवीं पारी में अपना विकेट गंवाया है। इस तरह से उन्होंने इन 5 पारियों में कुल 185 रन (नाबाद 60, नाबाद 19, नाबाद 63 और नाबाद 37) बनाए और अपना विकेट बचाए रखा। फिर वो इस मैच में यजुवेंद्र चहल की गेंद पर आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में काफी आगे चले गए और फिर स्टंप्ड हो गए।
कमाल के बल्लेबाज हो गए यूसुफ पठान, जानते हैं कैसे!
4 of 4
- फोटो : PTI
विराट कोहली भले ही लगभग हर मैच में बड़ी पारी खेल रहे हों लेकिन अंत तक वह आउट हो ही जा रहे हैं, जबकि केकेआर के बल्लेबाज यूसुफ पठान इस मामले में चतुर साबित हो रहे हैं। वह भले ही मध्य क्रम में आते हों लेकिन तेजी से रन बनाने के चक्कर में आउट होने की संभावना ज्यादा रहती है। वह आईपीएल-9 में खेले 12 मैचों की 10 पारियों में 7 बार नाबाद रहे हैं। इस 10 पारियों में उन्होंने 2 अर्धशतकों के साथ 271 रन भी बना लिए हैं। इस तरह से देखा जाए तो वह मैच में अपना विकेट बचाए रखने में अन्य बल्लेबाजों से कहीं आगे हैं खासकर कोहली से भी। कोहली 12 मैचों की 12 पारियों में सिर्फ 3 बार नाबाद रहे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।