Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
IND vs ZIM: Abhishek Sharma Eyes Major T20 Milestone, Set To Join Virat Kohli And KL Rahul In Elite Club
{"_id":"6a61ad62c25fafc97405c396","slug":"ind-vs-zim-abhishek-sharma-eyes-major-t20-milestone-set-to-join-virat-kohli-and-kl-rahul-in-elite-club-2026-07-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ZIM: 16 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ेगी खास उपलब्धि, कोहली-केएल के कौन से क्लब में होंगे शामिल?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs ZIM: 16 रन बनाते ही अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ेगी खास उपलब्धि, कोहली-केएल के कौन से क्लब में होंगे शामिल?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:27 AM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में अभिषेक शर्मा के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। सिर्फ 16 रन बनाते ही वह टी20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे और विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 3
अभिषेक शर्मा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार को खेला जाना है। इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के पास 16 रन बनाने के साथ ही विराट कोहली और केएल राहुल के खास क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका होगा।
क्या खास उपलब्धि हासिल करेंगे अभिषेक?
दरअसल, अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में खेली अब तक 199 पारियों में 5,984 रन बनाए हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दौरान अगर वह 16 रन बना लेते हैं, तो वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में छह हजार रन पूरे कर लेंगे। वह यह मुकाम हासिल करने वाले भारत की ओर से चौथे बल्लेबाज बनेंगे। अभिषेक से पहले यह उपलब्धि अब तक विराट कोहली, केएल राहुल और शुभमन गिल ही हासिल कर सके हैं।
2 of 3
अभिषेक शर्मा
- फोटो : BCCI
सबसे तेज छह हजार रन किसके नाम?
टी20 में सबसे तेज छह हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल रहे हैं, जिन्होंने यह मुकाम 166 पारियों में हासिल किया था।
वहीं, कोहली ने यहां तक पहुंचने के लिए 184 पारियां ली थीं। गिल ने छह हजार रन 185 पारियां खेलकर पूरे किए थे।
अभिषेक अगर इस सीरीज में 142 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह शिखर भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में शिखर धवन से आगे निकल जाएंगे।
अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में खेले 53 मुकाबलों में 1,618 रन बनाए हैं, जबकि धवन के नाम 68 मैचों में 1,759 रन दर्ज हैं।
3 of 3
अभिषेक शर्मा
- फोटो : PTI
एक और रिकॉर्ड अभिषेक के निशाने पर
अभिषेक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में अगर 16 रन बना लेते हैं, तो वो भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
फिलहाल अभिषेक इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और उन्होंने छह मैचों में 179 रन बनाए हैं।
अभिषेक से आगे सिर्फ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा हैं, जिन्होंने 11 मुकाबलों में 194 रन बनाए हैं।
अभिषेक को जिम्बाब्वे का गेंदबाजी अटैक खूब रास आता है और वह टी20 सीरीज में अपने दमदार प्रदर्शन से छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मुकाबलों में अभिषेक संघर्ष करते हुए नजर आए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।