भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज 28 साल के हो गए हैं। अपना जन्मदिन पत्नी नुपुर के साथ सेलिब्रेशट कर रहे हैं और इस वक्त न्यूजीलैंड में हैं। हाल ही में भुवी ने अपनी पत्नी के साथ अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। इनमें ये दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस मौके पर आज हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़े कुछ खास फैक्ट -
हैप्पी बर्थडे भुवी: इस क्रिकेटर ने जन्मदिन से पहले आखिर क्यों उठा ली बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दूसरी तस्वीर भी भुवनेश्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर डाली। लेकिन इस तस्वीर को देखकर हर कोई चौंक गया क्योंकि इस फोटो में भुवी ने अपने हाथों में क्रिकेट का बैट या बॉल नहीं बल्कि थाम रखी है एक स्नाइपर रायफल। जी हां आखिर भुवी किस पर निशाना लगा रहे हैं।
घबराइए नहीं! दरअसल इन दिनों भुवी अपनी पत्नी नुपुर के साथ न्यूजीलैंड में हैं और अपनी पत्नी के साथ प्रकृति के नजारों का आनंद ले रहे हैं। यहां पर किसी जगह घूमते हुए उन्होंने रायफल के साथ अपनी फोटो क्लिक कराई और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इस फोटो में वह काफी कूल लग रह हैं।
भुवनेश्वर कुमार का जन्म 5 फरवरी 1990 को किरण पाल सिंह और इंद्रेश का जन्म उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था। उनके पिता उत्तर प्रदेश पुलिस के उप-निरीक्षक हैं। निश्चित रूप से यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बाद भुवनेश्वर कुमार स्वभाव से मृदुभाषी, सज्जन और शर्मीले व्यक्तित्व वाले क्रिकेटर हैं।
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्हें उनकी बहन ने क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। जी हां भुवी की क्रिकेट खेलने की इच्छा थी और जब उनकी बहन रेखा अधाना को यह बात पता चली तो वह उन्हें प्रोफेशनल कोचिंग कैंप में ले गईं। यहां उन्होंने 13 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
अंतरराष्ट्रीय सर्किट के बड़े सितारों को परेशान करने से पहले ही वह सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट किया। 2008-09 के रणजी ट्रॉफी फाइनल के दौरान 19 वर्षीय भुवी ने यह उपलब्धि हासिल की। यह पहला अवसर था जब सचिन तेंदुलकर को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जीरो पर आउट किया गया था