सब्सक्राइब करें

IPL 2026: करोड़ों की कमाई, पर फीका प्रदर्शन! छह साल से चौंका रहा ये खिलाड़ी; फिर भी खरीदने को आतुर रहती टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 04 May 2026 08:05 AM IST
सार

आईपीएल 2026 में एक बार फिर शाहरुख खान का नाम चर्चा में है। वजह उनका प्रदर्शन नहीं, बल्कि लगातार मिलने वाले महंगे कॉन्ट्रैक्ट हैं। पिछले छह सीजन से पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस जैसी टीमों ने उन पर करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन आंकड़े उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहे। 64 मैचों के करियर में सिर्फ 775 रन, औसत 20.39 और कोई शतक नहीं। 2026 सीजन में भी नौ मैचों में सिर्फ 43 रन बने हैं। इसके बावजूद टीमें अब भी उन पर भरोसा दिखाती हैं। सवाल यही है कि आखिर ऐसा क्यों?

विज्ञापन
IPL 2026: Big Money, Poor Returns! Why Teams Still Keep Buying Shahrukh Khan Despite Underwhelming Numbers
शाहरुख खान - फोटो : ANI
आईपीएल में हर साल कुछ खिलाड़ियों पर बोली लगती है, कुछ पर भरोसा जताया जाता है और कुछ नाम ऐसे होते हैं, जिन पर सवाल भी उठते हैं। गुजरात टाइटंस के ऑलराउंडर शाहरुख खान उन्हीं खिलाड़ियों में शामिल हैं। पिछले छह वर्षों से फ्रेंचाइजियां उन पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं, लेकिन प्रदर्शन अब तक उस कीमत के बराबर नजर नहीं आया। 2026 सीजन में भी गुजरात टाइटंस ने उन्हें चार करोड़ रुपये में अपने साथ रखा, लेकिन आंकड़े फिर निराश करने वाले हैं। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर भी उनके रोल और कीमत को लेकर बहस तेज है।

 
Trending Videos
IPL 2026: Big Money, Poor Returns! Why Teams Still Keep Buying Shahrukh Khan Despite Underwhelming Numbers
शाहरुख खान - फोटो : ANI
करोड़ों की कमाई, हर साल बड़ा भरोसा
शाहरुख खान को सबसे पहले 2021 में पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद 2022 और 2023 में उन्हें नौ-नौ करोड़ रुपये मिले। फिर गुजरात टाइटंस ने 2024 में उन पर 7.4 करोड़ रुपये खर्च किए। 2025 और 2026 में भी चार-चार करोड़ रुपये देकर टीम ने उन्हें अपने साथ बनाए रखा। यानी छह सीजन में फ्रेंचाइजियों ने लगातार उन पर बड़ा निवेश किया।

लेकिन आंकड़े क्या कहते हैं?
अगर करियर आंकड़ों पर नजर डालें तो शाहरुख खान ने 64 मैचों में 775 रन बनाए हैं। उनका औसत 20.39 और स्ट्राइक रेट 147.90 है। उन्होंने अब तक आईपीएल में एक भी शतक नहीं लगाया है और सिर्फ दो अर्धशतक ही दर्ज हैं। फिनिशर माने जाने वाले खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े बहुत प्रभावशाली नहीं माने जाते। गुजरात को भी नौ मैच बाद जाकर होश आया और उसने अपने 10वें मैच में जाकर निशांत संधू को खिलाया जो बढ़िया ऑलराउंडर माने जाते हैं।

शाहरुख खान का आईपीएल में हर साल प्रदर्शन
साल मैच रन सर्वश्रेष्ठ
स्कोर
स्ट्राइक
रेट
करियर 64 775 58 147.90
2026 9 43 17 130.30
2025 15 179 57 179.00
2024 7 127 58 169.33
2023 14 156 41* 165.96
2022 8 117 26 108.33
2021 11 153 47 134.21
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Big Money, Poor Returns! Why Teams Still Keep Buying Shahrukh Khan Despite Underwhelming Numbers
शाहरुख खान - फोटो : ANI
2026 सीजन में और भी खराब हाल
आईपीएल 2026 में शाहरुख खान ने नौ मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 43 रन बनाए हैं। उनका औसत 10.75 और स्ट्राइक रेट 130.30 रहा है। सबसे बड़ा स्कोर सिर्फ 17 रन है। इस सीजन में उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी तो दूर, एक भी फिफ्टी नहीं निकली। टीम जब फिनिशिंग की उम्मीद करती है, तब आंकड़े उम्मीद से काफी नीचे दिखते हैं।

हालिया मैचों में भी नहीं चला बल्ला
हाल के मुकाबलों में भी शाहरुख खान प्रभाव नहीं छोड़ सके। गुजरात के नौ मैचों में से चार मैचों में तो उन्हें बल्लेबाजी का मौका भी नहीं मिला, जो यह भी दिखाता है कि टीम में उनकी भूमिका पूरी तरह स्थिर नहीं है। उनके बल्लेबाजी क्रम में लगातार बदलाव किया जा रहा है और यह दिखाता है कि फ्रेंचाइजी को अब भी क्षमता पर भरोसा नहीं है।

आईपीएल में हालिया मैचों में प्रदर्शन
मुकाबला बल्लेबाजी
vs RCB 8
vs CSK
vs RCB
vs MI 17
vs KKR 3*
vs LSG
vs DC
vs RR 11
vs PBKS 4
IPL 2026: Big Money, Poor Returns! Why Teams Still Keep Buying Shahrukh Khan Despite Underwhelming Numbers
शाहरुख खान - फोटो : ANI
फिर भी टीमें क्यों खरीदती हैं?
यह सबसे बड़ा सवाल है। जब आंकड़े इतने खास नहीं हैं तो फ्रेंचाइजियां उन पर दांव क्यों लगाती हैं?

 
  • इसकी सबसे बड़ी वजह उनका भारतीय पावर-हिटर टैग है। आईपीएल में ऐसे घरेलू खिलाड़ी कम मिलते हैं जो निचले क्रम में आकर बड़े शॉट खेल सकें।
  • दूसरी वजह उनकी फील्डिंग और फिटनेस है। शाहरुख मैदान पर तेज हैं, कैच पकड़ते हैं और एथलेटिक खिलाड़ी माने जाते हैं।
  • तीसरी वजह यह है कि टीमों को हमेशा उम्मीद रहती है कि एक बड़ा सीजन उनके बल्ले से निकल सकता है।
विज्ञापन
IPL 2026: Big Money, Poor Returns! Why Teams Still Keep Buying Shahrukh Khan Despite Underwhelming Numbers
शाहरुख खान - फोटो : ANI
क्षमता बड़ी, नतीजे छोटे
शाहरुख खान के खेल में ताकत साफ दिखती है। उनके पास लंबे शॉट लगाने की क्षमता है, स्पिनरों के खिलाफ अच्छा खेल सकते हैं और मैच पलटने की ताकत रखते हैं। लेकिन समस्या निरंतरता की रही है। एक-दो कैमियो के बाद लंबी पारी नहीं आना, दबाव में विकेट गंवाना और मैच खत्म न कर पाना उनके करियर पर सवाल उठाता है।

आईपीएल में शाहरुख खान के सोल्ड प्राइस
साल टीम कीमत (₹)
2021 पंजाब किंग्स 5.25 करोड़
2022 पंजाब किंग्स 9 करोड़
2023 पंजाब किंग्स 9 करोड़
2024 गुजरात टाइटंस 7.4 करोड़
2025 गुजरात टाइटंस 4 करोड़
2026 गुजरात टाइटंस 4 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed