Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईपीएल में धोनी का सुनहरा सफर: पांच खिताब, पांच हजार से ज्यादा रन और कई रिकॉर्ड्स; अब नई भूमिका में आएंगे नजर

Tue, 17 Nov 2026 04:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 17 Nov 2026 04:39 PM IST
सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। धोनी अब खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर नजर नहीं आएंगे, लेकिन वह सीएसके के डगआउट में कमान संभालते दिखेंगे। धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। आइए जानते हैं आईपीएल में धोनी के रिकॉर्ड्स...

विज्ञापन
MS Dhoni IPL retirement Mahendra Singh Dhoni IPL stats and records captaincy runs wicket-keeping record
धोनी - फोटो : IPL
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल का सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनके बनाए रिकॉर्ड लंबे समय तक याद किए जाएंगे। पांच बार चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने से लेकर विकेटकीपिंग और कप्तानी में नए कीर्तिमान स्थापित करने तक धोनी ने आईपीएल के इतिहास पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। अब वह आईपीएल 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।
Trending Videos
MS Dhoni IPL retirement Mahendra Singh Dhoni IPL stats and records captaincy runs wicket-keeping record
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
कैसा रहा माही का आईपीएल करियर? 
धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कुल 278 मुकाबले खेले और 38.30 की औसत से 5,439 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 137.45 रहा। उनके नाम 24 अर्धशतक, 264 छक्के और नाबाद 84 रन का सर्वोच्च स्कोर दर्ज है। खास बात यह है कि मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने और फिनिशर की भूमिका निभाने के बावजूद धोनी अपने आईपीएल करियर में एक भी शतक नहीं लगा सके।
MS Dhoni IPL retirement Mahendra Singh Dhoni IPL stats and records captaincy runs wicket-keeping record
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
आईपीएल के सफल कप्तान 
कप्तानी के मामले में भी धोनी का रिकॉर्ड बेहद खास रहा है। उन्होंने आईपीएल में कुल 235 मुकाबलों में कप्तानी की, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। इनमें से 136 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का खिताब जीता। इस तरह वह पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तानों की सूची में रोहित शर्मा के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई। इससे पता चलता है कि उनके नेतृत्व में टीम ने लंबे समय तक टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी बनाए रखी। साल 2018 में दो साल के निलंबन के बाद सीएसके ने वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस वापसी में धोनी की कप्तानी की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
MS Dhoni IPL retirement Mahendra Singh Dhoni IPL stats and records captaincy runs wicket-keeping record
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IANS
बल्लेबाजी और कप्तानी के अलावा विकेटकीपर के रूप में भी धोनी ने कई रिकॉर्ड बनाए। उन्होंने आईपीएल में विकेट के पीछे कुल 205 शिकार किए, जिसमें 158 कैच और 47 स्टंपिंग शामिल हैं। यह टूर्नामेंट के इतिहास में किसी विकेटकीपर के सबसे ज्यादा कुल डिसमिसल हैं। उनकी तेजी और सटीक स्टंपिंग लंबे समय तक बल्लेबाजों के लिए चुनौती बनी रही। धोनी की बल्लेबाजी की एक और खासियत उनकी परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की क्षमता रही। उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में पांच अलग-अलग स्थानों पर उतरकर अर्धशतक लगाए। इससे पता चलता है कि वह टीम की जरूरत के हिसाब से अपनी भूमिका बदलने में सक्षम थे। इसके अलावा आईपीएल में कप्तानी करते हुए उनके बल्ले से 218 छक्के निकले, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का प्रमाण हैं।
विज्ञापन
MS Dhoni IPL retirement Mahendra Singh Dhoni IPL stats and records captaincy runs wicket-keeping record
धोनी - फोटो : ANI
सीएसके के साथ बने रहेंगे धोनी 
धोनी का आईपीएल से रिश्ता पहले सीजन यानी 2008 से शुरू हुआ था। इसके बाद वह चेन्नई सुपर किंग्स की पहचान बन गए। उनके शांत स्वभाव, मैच खत्म करने की क्षमता और नेतृत्व ने टीम को एक अलग पहचान दिलाई। मैदान पर उनका सफर भले ही अब समाप्त हो रहा है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनका जुड़ाव जारी रहेगा। आईपीएल 2027 से मेंटर की नई जिम्मेदारी के साथ धोनी एक बार फिर टीम के साथ नजर आएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed