{"_id":"6a79e9a0c37b38b453033050","slug":"world-test-championship-2025-27-final-scenarios-where-each-team-stands-and-what-they-need-in-wtc-2026-08-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WTC Final Scenario: सभी 9 टीमों का समीकरण; उनकी मौजूदा हालत कैसी है, फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
WTC Final Scenario: सभी 9 टीमों का समीकरण; उनकी मौजूदा हालत कैसी है, फाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?
Tue, 11 Aug 2026 09:19 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Aug 2026 09:19 AM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में फाइनल की रेस दिलचस्प हो गई है। कुछ टीमें बेहद मजबूत स्थिति में हैं, वहीं कुछ को अगले कुछ महीनों में जोर लगाने की जरूरत है। आइए विस्तार से जानते हैं कि 2027 में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए किस टीम को क्या जरूरत है...
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप समीकरण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले कुछ महीनों में आपको टेस्ट के कुछ दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जैसे-जैसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल की तारीखें नजदीक आती जा रही हैं, टीमों के बीच फाइनल में पहुंचने की जंग और बढ़ती जा रही है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका
- फोटो : ANI
अब कुल 15 सीरीज बाकी
इस डब्ल्यूटीसी चक्र में कुल 27 सीरीज होनी थीं, जिसमें से 12 सीरीज हो चुकी हैं और अगले 10 महीने में बाकी बची 15 टेस्ट सीरीज खेली जाएंगी। यानी फैंस के लिए सबसे लंबे और क्रिकेट के असली प्रारूप को देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।
कितना प्रतिशत अंक काफी है?
डब्ल्यूटीसी के पिछले दो संस्करणों में फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए अंक प्रतिशत 65 प्रतिशत होना काफी था। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 और 2025, दोनों फाइनल के लिए 65% से ज्यादा होते हुए क्वालिफाई किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका का भी अंक प्रतिशत 2025 में 65% से ज्यादा था। इसमें एकमात्र अपवाद भारत था, जो 2023 के फाइनल में 58.8% अंक प्रतिशत के साथ पहुंचा था।
आइए हम जानते हैं कि इस सीजन सभी टीमों के पास अब भी 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक प्रतिशत तक पहुंचने का मौका है या नहीं, जिनके पास मौका है, उन्हें इसके लिए क्या करना होगा...
इस डब्ल्यूटीसी चक्र में कुल 27 सीरीज होनी थीं, जिसमें से 12 सीरीज हो चुकी हैं और अगले 10 महीने में बाकी बची 15 टेस्ट सीरीज खेली जाएंगी। यानी फैंस के लिए सबसे लंबे और क्रिकेट के असली प्रारूप को देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।
कितना प्रतिशत अंक काफी है?
डब्ल्यूटीसी के पिछले दो संस्करणों में फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए अंक प्रतिशत 65 प्रतिशत होना काफी था। ऑस्ट्रेलिया ने 2023 और 2025, दोनों फाइनल के लिए 65% से ज्यादा होते हुए क्वालिफाई किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका का भी अंक प्रतिशत 2025 में 65% से ज्यादा था। इसमें एकमात्र अपवाद भारत था, जो 2023 के फाइनल में 58.8% अंक प्रतिशत के साथ पहुंचा था।
आइए हम जानते हैं कि इस सीजन सभी टीमों के पास अब भी 60 प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक प्रतिशत तक पहुंचने का मौका है या नहीं, जिनके पास मौका है, उन्हें इसके लिए क्या करना होगा...
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप समीकरण
- फोटो : ANI
- ऑस्ट्रेलिया ने इस WTC चक्र में अब तक उपलब्ध 96 में से सिर्फ 12 अंक गंवाए हैं। हालांकि, उसके 14 टेस्ट बाकी हैं, जो सभी नौ टीमों में सबसे ज्यादा हैं। इसमें अगले साल भारत में होने वाले पांच टेस्ट भी शामिल हैं, जहां ऑस्ट्रेलिया अपने पिछले 12 टेस्ट में सिर्फ दो जीत पाया है।
- पिछले कुछ वर्षों में भारत का घरेलू प्रदर्शन गिरा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया फिर भी उस सीरीज की शुरुआत से पहले अपनी क्वालीफिकेशन की स्थिति पक्की करना चाहेगा, खासकर इसलिए क्योंकि बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके छह घरेलू टेस्ट आने वाले हैं।
- 60 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए उसे 75 और अंक चाहिए, जो छह जीत और एक ड्रॉ से हासिल किए जा सकते हैं। अगर वह आठ जीत और छह हार दर्ज करता है, तो उसका अभियान 68.18 प्रतिशत पर खत्म होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप समीकरण
- फोटो : ANI
- इस चक्र में दक्षिण अफ्रीका की तीनों विदेशी सीरीज उपमहाद्वीप में हैं और अब तक उसने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पाकिस्तान में 1-1 से सीरीज ड्रॉ की और भारत को 2-0 से चौंकाया। इसका मतलब है कि उसके बचे हुए 10 में से आठ टेस्ट घर में हैं, हालांकि इनमें से तीन टेस्ट शीर्ष पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैं।
- 60 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 65 और अंक चाहिए, जो पांच जीत और दो ड्रॉ से हासिल किए जा सकते हैं। बाकी मैचों में छह जीत और चार हार से वह 64.28 प्रतिशत तक पहुंचेगा, जबकि 7-3 का प्रदर्शन उसे 71.43 प्रतिशत तक ले जाएगा, जो क्वालीफिकेशन के लिए लगभग निश्चित स्थिति होगी।
विज्ञापन
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप समीकरण
- फोटो : ANI
- वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू और इंग्लैंड के खिलाफ विदेशी सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड फिलहाल मजबूत स्थिति में है। हालांकि, उसके बचे हुए 10 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट की कठिन परीक्षा शामिल है।
- बाकी उपलब्ध 120 अंकों में से उसे 60 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए 64 अंक चाहिए, जो पांच जीत और एक ड्रॉ से हासिल किए जा सकते हैं। अगर वह भारत और श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीजन के सभी टेस्ट जीतता है, तो इनमें से चार जीत मिल सकती हैं।
- हालांकि, फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे शायद सिर्फ घरेलू सफलता से ज्यादा की जरूरत होगी। छह जीत और तीन हार से वह 64.58 प्रतिशत पर पहुंचेगा, जबकि सात जीत और तीन हार से उसका प्रतिशत 70.83 होगा।