सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Badrinath Dham: 25 कुंतल फूलों से सजा भगवान विष्णु का धाम, कल खुलेंगे कपाट, तस्वीरों में कीजिए दिव्य दर्शन

संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 22 Apr 2026 08:12 PM IST
सार

Chardham Yatra 2026: भगवान नारायण के धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट कल श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। इसके बाद श्रद्धालु अंखड ज्योति के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Badrinath Dham Decorated with 25 Quintals of Flowers Portals to Open Tomorrow Divine Darshan in Pictures
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। ग्रीष्मकाल के लिए मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह ठीक सवा छह बजे विधि-विधान के साथ खुलेंगे। मंदिर परिसर से लेकर आसपास के प्राचीन मठ-मंदिरों तक को 25 कुंतल ऑर्किड और गेंदे के फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे पूरा क्षेत्र जगमगा उठा है। वहीं, मुख्य सिंह द्वार पर पहली बार फलों से सजावट की गई है।



आज उद्दव, तेल कलश और आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी बदरीनाथ धाम पहुंच गई जबकि कुबेर की डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची। वहीं, सुबह दस बजे योग मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद देव डोलियां बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुईं।

डोलियों के साथ बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, वेदपाठी आचार्य रविंद्र भट्ट, नायब रावल सूर्यराग नंबूदरी और कुबेर देवरा समिति के पदाधिकारी भी बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद कुबेर की डाेली बामणी गांव पहुंची।

Badrinath: सीएम धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, मास्टर प्लान के कार्यों का किया निरीक्षण, कल खुलेंगे मंदिर के कपाट

Trending Videos
Badrinath Dham Decorated with 25 Quintals of Flowers Portals to Open Tomorrow Divine Darshan in Pictures
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यहां श्रद्धालुओं ने डोलियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में बदरीनाथ की स्तुति की। अब बृहस्पतिवार को सुबह बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री बुधवार को ही रात्रि प्रवास के लिए बदरीनाथ पहुंच गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham Decorated with 25 Quintals of Flowers Portals to Open Tomorrow Divine Darshan in Pictures
बदरीनाथ धाम में डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

धाम की तीर्थयात्रा सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए चमोली जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। बुधवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने धाम में तैनात पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करें ताकि तीर्थयात्रियों को यादगार अनुभव मिल सकें।

Badrinath Dham Decorated with 25 Quintals of Flowers Portals to Open Tomorrow Divine Darshan in Pictures
बदरीनाथ धाम में डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदरीनाथ स्थित एक हॉल में आयोजित ब्रीफिंग कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि पुलिस बल अतिथि देवो भव: और मित्र सेवा सुरक्षा की भावना के साथ कार्य करें जिससे यात्रियों में विश्वास बना रहे।

विज्ञापन
Badrinath Dham Decorated with 25 Quintals of Flowers Portals to Open Tomorrow Divine Darshan in Pictures
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। पुलिस उपाधीक्षक मदन बिष्ट ने बाहरी जिलों से आए पुलिस बल को क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों और तैयार किए गए यातायात प्लान की जानकारी दी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed