{"_id":"69ea43c9e4d07a8eae0eb4c3","slug":"badrinath-dham-temple-portals-open-idol-of-lord-badri-vishal-give-indications-for-great-prosperity-for-india-2026-04-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badrinath Dham: कपाट खुलने पर भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने देश के लिए दिए शुभ संकेत, जानिए क्या है खास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Dham: कपाट खुलने पर भगवान बदरी विशाल की मूर्ति ने देश के लिए दिए शुभ संकेत, जानिए क्या है खास
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ (चमोली)
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 23 Apr 2026 09:46 PM IST
सार
Chardham Yatra 2026: बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद बदरीनाथ की शालिग्राम मूर्ति पर कपाट बंद करते समय लपेटे गए घृत कंबल को रावल ने विधि-विधान से निकाला। इस दौरान शुभ संकेत मिले।
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बदरीनाथ मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर छह माह के लिए खोल दिए गए। इस दौरान इसके बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा पर ओढ़ाया गया घृत कंबल निकाला गया। इस कंबल को श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में वितरित किया गया। घृत कंबल पूरी तरह से घी से लबालब था। माना जाता है कि यह देश में सुख शांति का संदेश होता है।
पहले दिन करीब 15000 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ भगवान के साथ ही अखंड ज्योति के दर्शन किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर में दर्शन किए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली अभिषेक पूजा की। इस दौरान जय बदरीविशाल के जयकारों के साथ बदरीनाथ क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
बृहस्पतिवार सुबह साढ़े चार बजे से बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सुबह पांच बजे वेद वेदांग संस्कृत महाविद्यालय ज्योतिर्मठ के छात्रों ने बदरीनाथ के सिंहद्वार पर विष्णु सहस्रनाम और स्वास्तिवाचन का पाठ किया। मंदिर परिसर में जागर गायिका डॉ. बसंती बिष्ट की टीम और माणा गांव की महिलाओं ने लोकगीत व जागरों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बदरीनाथ मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आईटीबीपी की टीम की बैंड धुनों के साथ श्रद्धालु थिरकते रहे। इसके बाद सुबह ठीक 6 बजकर 15 मिनट पर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद देर रात से लाइन में खड़े श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ भगवान के निर्वाण (बिना शृंगार) दर्शन किए।
4 of 5
बदरीनाथ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम से बदरीनाथ की पहली अभिषेक पूजा कर देश, प्रदेश की सुख, समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
5 of 5
बदरीनाथ मंदिर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री ने कहा कि बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा भी विधिवत रूप से शुरू हो गई है। यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित करेगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराए हैं। यह आंकड़ा 21 लाख के निकट पहुंच गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X