सब्सक्राइब करें

#LadengeCoronaSe: उत्तराखंड की देवकी देवी की राष्ट्रपति कोविंद ने की तारीफ, देश के लिए दान कर दी थी उम्रभर की कमाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Apr 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : President Ramnath Kovind Appreciate Devki devi, who gave her Lifetime Money to pm cares fund
देवकी देवी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में गौचर की 60 वर्षीय देवकी भंडारी ने कोरोना से लड़ने के लिए अपनी जीवन भर की कमाई के दस लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में दान कर दिए। उनकी इस पहल की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सराहना की और शुभकामनाएं दी हैं। 

Trending Videos
Coronavirus in Uttarakhand : President Ramnath Kovind Appreciate Devki devi, who gave her Lifetime Money to pm cares fund
देवकी देवी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति कोविंद ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्विट कर लिखा कि देवती भंडारी के उदारतापूर्ण योगदान के बारे में जानकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई। उन्होंने एक सच्चे राष्ट्र निर्माता की भावना से अपनी जीवन भर की कमाई के 10 लाख रुपये पीएम केयर्स फंड में सौंप दिए हैं। उनकी इस कल्याणकारी भावना से पता चलता है कि कोविड-19 की महामारी को परास्त करने के लिए हमारे देशवासियों का संकल्प कितना मजबूत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : President Ramnath Kovind Appreciate Devki devi, who gave her Lifetime Money to pm cares fund
दस लाख रुपये दान करने वाली महिला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि देवकी देवी ने यह पहली मिसाल पेश नहीं की है, बल्कि वर्षों से वो जरूरतमंदों की मदद के साथ ही गरीब बच्चों का भविष्य संवारने में जुटी हुई हैं। पेंशन और अब तक की सारी बचत दान करने वाली देवकी देवी आज भी किराये के घर में रह रही हैं।

Coronavirus in Uttarakhand : President Ramnath Kovind Appreciate Devki devi, who gave her Lifetime Money to pm cares fund
देवकी देवी - फोटो : अमर उजाला

पति के निधन के बाद उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा को ही अपना लक्ष्य बना लिया। हालांकि उनकी खुद की कोई संतान नहीं है, पर उन्हें 'मां' कहने वालों की कमी नहीं है। उन्होंने असहाय परिवारों के कई बच्चों को न केवल गोद लिया बल्कि उन्हें पढ़ा-लिखा कर उनका भविष्य सुधारने में लगी हैं। इसके अलावा जब भी कोई जरूरतमंद मदद मांगने उनके पास जाता है तो कभी खाली नहीं लौटता। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : President Ramnath Kovind Appreciate Devki devi, who gave her Lifetime Money to pm cares fund
देवकी देवी - फोटो : अमर उजाला

देवकी देवी निस्वार्थ भाव से सभी की हर संभव मदद करती हैं, अपने इसी सेवाभाव के लिए वो कई बार सम्मानित भी हो चुकी हैं। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज पंवार, सभासद अनिल नेगी, सभासद देवेंद्र नेगी आदि ने देवकी देवी के राष्ट्र-प्रेम की भावना को प्रेरणास्रोत बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed