फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2020: चंद्रमा का सभी राशियों पर पड़ रहा खास प्रभाव, जानें आपकी राशि पर कैसा रहेगा असर

Tue, 10 Mar 2020 12:04 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 10 Mar 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Holi 2020: Moon planet Good or Bad Effect on Zodiac sign
- फोटो : अमर उजाला

होलिका दहन के दिन सोमवार को पूर्णिमा होने के कारण इस बार होली में चंद्रमा का राशियों पर खास प्रभाव रहेगा। उत्तराखंड विद्वत सभा के प्रवक्ता ज्योतिषाचार्य विजेंद्र प्रसाद ममगाईं के अनुसार, पूर्णिमा पर चंद्रमा राशियों पर अच्छा और बुरा असर डालता है। 

Holi 2020: Moon planet Good or Bad Effect on Zodiac sign
- फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि में होलिका दहन हो रही है। इस राशि के लिए होली बेहद शुभ रहेगी। साथ ही वृश्चिक राशि पर भी गज केसरी योग बन रहा है, जो कि लाभकारी माना जाता है। जिन लोगों के लिए शुभ योग नहीं बन रहे हैं वे कई उपाय कर सकते हैं। 

Holi 2020: Moon planet Good or Bad Effect on Zodiac sign
- फोटो : अमर उजाला

राशियों पर प्रभाव
- मेष राशि : भाग्य साथ देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन नहीं टिकेगा, इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
- वृष राशि : वृष राशि में आंशिक प्रभाव रहेगा। आध्यात्मिक व धार्मिक गतिविधियों में समय दें। प्रेम-संबंधों में तरक्की होगी और आंशिक लाभ मिलेगा।
- मिथुन राशि : परिवार में सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार लाभदायक सिद्ध होगा। मन को साफ रखें। शांत स्वभाव बनाए रखें। 
- कर्क राशि : यात्रा के संजोग बनेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाने की इच्छा है तो लाभदायक साबित होगी। किसी वाद-विवाद में न पड़ें। पाचन क्रिया ठीक नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2020: Moon planet Good or Bad Effect on Zodiac sign
- फोटो : अमर उजाला

ये रहेगा प्रभाव
- सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों की राशि पर ही होलिका दहन हो रहा है। जितने भी रोग, व्याधि, परेशानी हैं, सबका अंत होगा। वाणी (जुबान) पर संयम रखें।
- कन्या राशि : परिवार में मांगलिक कार्यों का संजोग बनेगा। मानसिक रूप से मजबूत रहें। आर्थिक प्रगति की संभावना है। 
- तुला राशि : तुला राशि पर आंशिक प्रभाव रहेगा। आलस त्यागना होगा। कड़ी मेहनत करनी होगी। तभी लाभ की प्राप्ति होगी। धार्मिक गतिविधियों में हिस्सा लें।
- वृश्चिक राशि : इस राशि पर गजकेसरी योग बन रहा है। धन प्राप्ति होगी। मानसिक शांति व कार्य सिद्ध होंगे। परिवार से प्रेम मिलेगा। 

विज्ञापन
Holi 2020: Moon planet Good or Bad Effect on Zodiac sign
- फोटो : अमर उजाला

ये राशियां होंगी प्रभावित
- धनु राशि : समाज में लोकप्रियता मिलेगी। आप अच्छे मार्गदर्शक साबित हो सकते हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। 
- मकर राशि : लंबी यात्रा सुखद रहेगी। मकान, दुकान, व्यापार में लाभ प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा रहेगा।
- कुंभ राशि : मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। धन की प्राप्ति होगी और पुराना कर्जा, उधार चुकाने में सफल होंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। नए कार्य करने की योजना बना सकते हैं। 
- मीन राशि : कार्यक्षेत्र में संघर्ष करना पड़ेगा। किसी भी काम में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। परिवार व मित्रों का सहयोग मिलेगा। घबराए नहीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed