फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैसा रहेगा साल 2020, यहां जानिए किस राशि के लिए होगा शुभ और किसके लिए होगा कष्टदायी

Mon, 30 Dec 2019 04:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 30 Dec 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
New Year 2020 Full Horoscope Effect on Zodiac sign,
- फोटो : अमर उजाला

साल 2020 संपन्न-संपन्नता को सफल करने वाला होगा। यह वर्ष धन-धान्य की दृष्टि से सभी राशियों के जातकों के लिए यह फलदायी साबित होगा। आचार्य डॉ. संतोष खंडूड़ी के अनुसार, यह वर्ष आम जनमानस के साथ ही व्यापार, राजनीति, पर्यावरण की दृष्टिकोण से नवचेतना लाने वाला रहेगा। बाजार के भाव बढ़ेंगे, विदेश के संबंध मजबूत होंगे। राष्ट्रीय दृष्टिकोण से भी यह वर्ष नई सफलताएं देने वाला होगा। चलिए जानते हैं विभिन्न राशियों के लिए कैसा रहेगा आगामी वर्ष। 

New Year 2020 Full Horoscope Effect on Zodiac sign,
- फोटो : astrology

मेष : इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ है। लाभ देने वाला है। हर प्रकार की सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से कष्टदायी रहेगा। पारिवारिक सामंजस्य रहेगा। मातृत्व प्रेम बढ़ेगा।
 

वृष : इस राशि के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा रहेगा। विशेषकर विद्यार्थियों के लिए सफलता देने वाला होगा। नौकरी या व्यापार के क्षेत्र में प्रयास सफल रहेगा। नए संबंध बनने के पूर्ण योग हैं, जो उनके लिए भाग्योदय कारक रहेंगे। आपका लेनदेन लाभ देने वाला होगा।
 

मिथुन : आपकी सोच और विचार आपको नई दिशा में ले जाएंगे। नए लोगों से संबंध बनेंगे, विशेष प्रकार के लाभ होने की पूर्ण संभावना है। व्यापार में विशेष लाभ रहेगा। हर प्रकार की योजना आपके लिए फलदायी सिद्ध होगी।

New Year 2020 Full Horoscope Effect on Zodiac sign,
- फोटो : astrology

कर्क: यह वर्ष कष्ट दाई है। शारीरिक, पारिवारिक कष्ट रहेगा। धन की दृष्टि से भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। घर में अलगाव की स्थिति बन सकती है, इसलिए सामान्य रहे। किसी भी प्रकार का लेन-देन न करें।
 

सिंह : यह वर्ष कष्टदायी रहेगा। शनिदेव की आराधना करें। किसी भी तरह का लेन-देन न करें। खानपान का व्यवहार उत्तम रखें। यात्राएं कम से कम करें। लेनदेन सोच विचार के साथ करें।
 

कन्या : यह वर्ष मंगलदायी है। कई प्रकार के लाभ होंगे। लेनदेन सफलता देने वाला होगा। धन की वृद्धि होगी। समाज व परिवार में सामंजस्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि रहेगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। अचानक धन प्राप्ति का योग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year 2020 Full Horoscope Effect on Zodiac sign,
- फोटो : astrology

तुला : यह वर्ष काफी लाभ देने वाला है। हर तरह की सफलता मिलेगी। नए मित्रों से भी लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा है। स्त्रियों और पुरुषों के लिए हर प्रकार से शुभ है।
 
वृश्चिक : यह वर्ष हर प्रकार का शुभ है। नई संपत्ति, धन-धान्य की वृद्धि व पुत्र उत्पत्ति का योग है। व्यापार में वृद्धि मिलेगी। शुभ कार्यों का योग प्रदान करने वाला है।
 
धनु : यह वर्ष आपके लिए नई योजनाएं लेकर आ रहा है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। धन की प्राप्ति होगी। सफलता मिलेगी। यात्राएं अधिक होंगी। परिवार में सामंजस्य रहेगा।

विज्ञापन
New Year 2020 Full Horoscope Effect on Zodiac sign,

मकर : स्वास्थ्य प्रति सचेत रहें। कोई भी लेनदेन करने से पहले सोच-विचार लें। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।
 

कुंभ : मानसिक चिंता, पारिवारिक कलेश की संभावना रहेगी। लेन-देन व यात्रा न करें। खानपान पर नियंत्रण रखें। उदर संबंधी कष्ट हो सकता है। शरीर में एलर्जी की पूर्ण संभावना है।
 

मीन : यह वर्ष नई चेतना और उन्नति देने वाला है। खान-पान पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष बहुत ही अच्छा है। सफलता मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed