{"_id":"5de118ce8ebc3e54a0090924","slug":"snow-covered-auli-hotel-booking-full-see-snowfall-beautiful-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद औली में दिसंबर तक बुकिंग फुल, चारों तरफ जन्नत से नजारे, मनमोहक तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद औली में दिसंबर तक बुकिंग फुल, चारों तरफ जन्नत से नजारे, मनमोहक तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 30 Nov 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
औली में ताजे हिमपात होने से अब यहां पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। औली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अंती प्रकाश शाह का कहना है कि दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के बाद पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं यहां हर रोज हो रही बर्फबारी से मौसम भी सुहावना बना हुआ है।
2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
औली में पर्यटकों की ओर से आगामी दस दिसंबर तक की एडवांस बुकिंग आ चुकी है। पर्यटन व्यवसायी अजय भट्ट का कहना है कि औली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ गई है। देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक औली के सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं।
3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शुक्रवार को दोपहर बाद फिर मौसम का मिजाज बदला और बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहा। बर्फबारी से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बृहस्पतिवार को हुई अत्यधिक बर्फबारी से जोशीमठ-मलारी हाईवे जगह-जगह बर्फ जमने से अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को चटख धूप खिलने से हाईवे को दोपहर बाद सेना के भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे सेना के जवानों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ धाम में दोपहर बाद लगभग दो बजे से हल्की-हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक रही। इससे पूर्व सुबह से मौसम सुहावना रहा और धूप खिली रही।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान करीब आधा फीट बर्फ भी पिघल गई थी। धाम में अब भी साढ़े चार फीट तक बर्फ मौजूद है। यहां अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम माइनस 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर, जिला मुख्यालय समेत निचले इलाकों में दिनभर गुनगुनी धूप खिली रही। दोपहर तक मौसम सुहावना बना हुआ था। लेकिन दो बजे के बाद से पुन: हल्की बर्फबारी होने लगी है, जिससे ठंड पूर्ववत हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।