फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी का कहरः चमोली के 120 गांव पड़े अलग-थलग, औली मार्ग पर एक दर्जन से अधिक वाहन फंसे

Mon, 16 Dec 2019 12:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वाल Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 16 Dec 2019 12:32 PM IST
सार

  • मलारी हाईवे बंद होने से सेना व आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप
  • जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर फंसे हैं एक दर्जन से अधिक पर्यटक वाहन 
  • पहाड़ में बारिश और बर्फबारी थमने के बाद भी दुश्वारियां कम होने को नहीं

विज्ञापन
snowfall Havoc in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ में बारिश-बर्फबारी थमने के बावजूद लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हुई हैं। चमोली जिले में 120 गांव अभी भी बर्फ में कैद हैं। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग बंद होने से पर्यटकों के एक दर्जन से अधिक वाहन औली और सुनील में फंसे हुए हैं। चीन सीमा क्षेत्र को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे के तीन दिन से अवरुद्ध होने से सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। आज मार्ग खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जोशीमठ से चीन सीमा तक हाईवे पर अभी भी करीब दो फीट तक बर्फ जमी हुई है। सेना के वाहन जोशीमठ से आगे नहीं जा पा रहे हैं।


 

snowfall Havoc in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

पौड़ी जिले में बीरोंखाल और थलीसैंण ब्लाक में सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई अभी भी ठप पड़ी है। बर्फबारी से कई सड़कें बंद हैं। धुमाकोट क्षेत्र में नेशनल हाईवे को लोनिवि ने यातायात के लिए खोल दिया है, जिससे क्षेत्र में फंसी बरात और अन्य वाहनों को निकाल लिया गया है। रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ समेत 24 से अधिक गांवों में अब भी बिजली सप्लाई ठप है। कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे तीसरे दिन भी पिंगलापानी से आगे बंद रहा।

snowfall Havoc in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

उत्तरकाशी जिले में बर्फ से ढके करीब दो दर्जन गांवों में यातायात, विद्युत, पेयजल आदि व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त नहीं हुई हैं। संबंधित विभाग ध्वस्त हुई व्यवस्थाओं को बहाल करने में जुटे हैं। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे और मलारी हाईवे के साथ ही अभी भी बर्फबारी से नौ सड़कें अवरुद्घ पड़ी हुई हैं। रामणी गांव के सूरज सिंह पंवार ने बताया कि घाट-रामणी सड़क पर अभी भी करीब दो फीट तक बर्फ जमी हुई है, जिससे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। लोनिवि की ओर से सड़क को खोलने के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall Havoc in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे को हेलंग से जोशीमठ तक बीआरओ ने बर्फ हटाकर सुचारु किया, लेकिन हाईवे पर बर्फ में अभी भी वाहनों के टायर रपटने से आवाजाही खतरनाक बनी हुई है। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग सुनील में आईटीबीपी गेट से आगे अवरुद्ध पड़ा है। लोनिवि की ओर से अभी तक सड़क खोलने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। पर्यटक रोपवे से औली के दीदार को पहुंच रहे हैं। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल ने बताया कि औली सड़क को खोलने के लिए लोनिवि के अधिकारियों को कहा गया है।

विज्ञापन
snowfall Havoc in uttarakhand
- फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले में शीतलहर के चलते जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने पर्यटकों से बर्फीले तथा ठंडे स्थानों की यात्रा के दौरान विशेष एहतियात बरतने की अपील की है। दवाइयां तथा पर्याप्त मात्रा में भोजन एवं पानी की व्यवस्था लेकर यात्रा करने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस सहायता के लिए 100, आपातकालीन मेडिकल सेवा के लिए 108, इमरजेंसी सेवा के लिए 112 पर संपर्क करें। इसके अलावा राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र 1070 एवं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र 1077 पर भी सूचना दी जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed