फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: अनोखा विरोध-प्रदर्शन, 70 गांवों के 7000 से अधिक ग्रामीणों ने बनाई 19 किमी लंबी मानव श्रृंखला, तस्वीरें...

Sun, 10 Jan 2021 08:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपेश्वर(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand: 7000 villagers from 70 villages make 19 km long human chain for road widening in Gopeshwar
गोपेश्वर में ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के गोपेश्वर में नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार पर दबाव बनाया। रविवार को घाट और कर्णप्रयाग ब्लाक के 70 ग्राम पंचायतों के 7000 से अधिक ग्रामीण एकजुट हुए और दो गज दूरी के नियम के साथ घाट बाजार से नंदप्रयाग बाजार तक 19 किमी मानव श्रृंखला बनाई। 

Uttarakhand: 7000 villagers from 70 villages make 19 km long human chain for road widening in Gopeshwar
ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला

लोगों की भीड़ के कारण जाम लग गया। भीड़ संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने कहा कि दो वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री ने सड़क डेढ़ लेन चौड़ीकरण में तब्दील करने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार की वादाखिलाफी पर ग्रामीणों में आक्रोश है। सरकार ने जल्द मांग न मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। सड़क को डेढ़ लेन में तब्दील करने की मांग को लेकर 36 दिनों से घाट बाजार में ग्रामीण क्रमिक धरने पर बैठे हैं। 

Uttarakhand: 7000 villagers from 70 villages make 19 km long human chain for road widening in Gopeshwar
सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला

आंदोलन तेज करने को लेकर ग्रामीणों ने 19 किमी मानव श्रृंखला बनाने का निर्णय लिया था। रविवार को क्षेत्र के 70 गांवों के ग्रामीण अपने-अपने क्षेत्र से वाहनों से घाट और नंदप्रयाग में इकट्ठा हुए। सुबह ग्यारह बजे दोनों जगहों से दो गज की दूरी बनाकर मानव श्रृंखला बनाई गई। घाट, गणेश नगर, सेरा, थिरपाक, तेफना, ग्वाला, चटग्याला, पुणकिला, राजबगठी, गंडासू, नौला-बनाला, खटगोली, कमेड़ा, कांडई पुल, जाखणी, सेतोली, मंगरौली, घिंघराण, नंदप्रयाग में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: 7000 villagers from 70 villages make 19 km long human chain for road widening in Gopeshwar
सड़क चौड़ीकरण को लेकर आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

कांडई पुल पर लोगों की भीड़ को हटाने में पुलिस प्रशासन को भी पसीना बहाना पड़ा। यहां करीब आधा घंटे तक वाहनों का जाम भी लगा रहा। सेरा गांव की ऊषा रावत और 68 वर्षीय बुजुर्ग भरत सिंह नेगी ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिस कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध का यह अनूठा तरीका अपनाया है। घाट बाजार में 36 दिनों से चल रहे क्रमिक धरने को ग्रामीणों ने आमरण अनशन में तब्दील कर दिया है। टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनोज कठैत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू लाल, पुन्यारा महादेव टैक्सी यूनियन अध्यक्ष यशपाल सिंह और मनोज रावत ने मानव श्रृंखला बनाने के दौरान ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand: 7000 villagers from 70 villages make 19 km long human chain for road widening in Gopeshwar
ग्रामीणों ने बनाई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला

अनशनकारियों का कहना है कि मांग पर सरकार की ओर से सकारात्मक कार्रवाई के बाद ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। गोपेश्वर-नंदप्रयाग-घाट मार्ग का निर्माण वर्ष 1962 में हुआ था। यह सड़क घाट ब्लाक के 55 और कर्णप्रयाग के 15 ग्राम पंचायतों को यातायात से जोड़ती है। यह मार्ग विभिन्न गांवों से होते हुए मां नंदा के सिद्धपीठ कुरुड़ को जोड़ता है। नंदप्रयाग से छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित कांडईपुल से एक मार्ग बैरासकुंड क्षेत्र को जोड़ता है। इस मार्ग को ही ग्रामीण डेढ़ लेन तक चौड़ा करने की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed